Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माफियाओं के आगे नाक रगड़ने वाले बुलडोजर क्या चलाएंगे : आदित्यनाथ
    Headlines उत्तर प्रदेश

    माफियाओं के आगे नाक रगड़ने वाले बुलडोजर क्या चलाएंगे : आदित्यनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    माफियाओं के आगे नाक रगड़ने वाले बुलडोजर क्या चलाएंगे : आदित्यनाथ

    प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर परोक्षा रूप से निशाना साधते हुए कहा कि माफियाओं और दंगाइयों के सामने ‘नाक रगड़न” वाले बुलडोजर क्या चलाएंगे।

    यहां फूलपुर के इफको परिसर में आयोजित रोजगार मेले में मुख्यमंत्री ने कहा, “ये जो बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं, ये वही लोग हैं जो कभी माफियाओं और दंगाइयों के आगे नाक रगड़ा करते थे। अरे बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत चाहिए। ये दंगाइयों और माफियाओं के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर क्या चलाएंगे।”

     

     

    मुख्यमंत्री ने कहा, “जाति के नाम पर लड़ाने वाले ये वही लोग हैं जो टीपू और सुल्तान बनने का ख्वाब फिर से देख रहे हैं। ये वही टीपू थे जिन्होंने माफिया के सामने नाक रगड़कर उत्तर प्रदेश की पहचान का संकट खड़ा किया।”

    आदित्यनाथ ने प्रयागराज में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से विधायक रहे राजू पाल की हत्या का जिक्र करते हुए कहा, “इन्होंने माफियाओं को गले का हार बनाकर प्रदेश और प्रयागराज वासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। इन्हीं माफियाओं ने विधायक राजू पाल की हत्या की थी।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजू पाल की हत्या के समय इन्हें ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक) याद नहीं आया था क्योंकि इन्हें अपनी कुर्सी की चिंता थी, लेकिन “हमने कहा था कि माफिया अगर सिर उठाने का दुस्साहस करेगा तो हम उसे मिट्टी में मिला देंगे।”

    ‘पीडीए’ सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नारा है।

     

     

    आदित्यनाथ ने जनता से अपील की कि वे ऐसी गलती ना करें जिससे उत्तर प्रदेश के लिए फिर पहचान का संकट खड़ा हो।

    प्रदेश की जिन 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें प्रयागराज की फूलपुर सीट भी शामिल है। इस सीट से भाजपा के विधायक रहे प्रवीण पटेल लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हो गए हैं, जिससे यह सीट खाली हुई है।

    आदित्यनाथ ने कहा कि एमएसएमई विभाग में 10 लाख युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना नाम से एक नई योजना प्रारंभ होने जा रही है जिसके तहत 10 लाख नए उद्यम लगाए जाएंगे और इसमें पहले चरण में पांच लाख रुपये और दूसरे चरण में 10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका ब्याज सरकार भरेगी।

     

     

     

    उन्होंने कहा, “आज लखनऊ में हम 12 विभागों द्वारा 1374 नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देकर आए हैं। 60,000 से अधिक पदों के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम बहुत शीघ्र आने वाले हैं। भर्ती पूरी होने के तुरंत बाद 40 से 45 हजार पदों के लिए नई भर्ती निकाली जाएगी।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 40,000 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र देने के क्रम में आगे बढ़ रही है तथा इतने ही पदों के लिए और नौकरियां दी जाएंगी।

    उन्होंने कहा, ”उत्तर प्रदेश में नौकरी की कमी नहीं होगी। शिक्षा के क्षेत्र में 60,000 नियुक्तियां युवाओं का इंतजार कर रही हैं। प्रदेश में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव आए हैं जिसका मतबल डेढ़ करोड़ नौजवानों को सीधे सीधे नौकरी।”

    मुख्यमंत्री ने इस रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्त पत्र वितरित किए और 634 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही 510 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए। मेले में 15,448 युवाओं को स्मार्टफोन/टैबलेट वितरित किए गए।

    कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, फूलपुर से सांसद प्रवीण पटेल, भदोही से सांसद विनोद बिंद, विधायक गुरुप्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और महापौर गणेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण से होगी देश की प्रगति: राष्ट्रपति मुर्मू
    Next Article कांग्रेस के साथ गठबंधन समय की मांग: फारुक अब्दुल्ला

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.