Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एयरो इंडिया का यह आयोजन आज नए भारत की नई एप्रोच को दिखाता है: पीएम मोदी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    एयरो इंडिया का यह आयोजन आज नए भारत की नई एप्रोच को दिखाता है: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    बेंगलुरु -:    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को बैंगलुरु में एयरो इंडिया-2023 का उद्घाटन दिया. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ देश-विदेश के अन्य प्रमुख लोग वहां उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया की थीम जमीन से लेकर आसमान तक, हर तरफ नजर आ रही है. दुनिया के विभिन्न देशों की सहभागिता एयर इंडिया के पोटेंशियल को और बढ़ाने में मदद करेगी. पीएम मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया एक और वजह से बहुत खास है. इससे एयरोस्पेस और डिफेंस में नए अवसर पैदा होंगे. कर्नाटक के युवाओं के लिए नए रास्ते खुलेंगे. इन अवसरों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ेंगे तो डिफेंस में नए इनोवेशन का रास्ता खुलेगा. एयरो इंडिया का यह आयोजन आज नए भारत की नई एप्रोच को दिखाता है.

     

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामथ्र्य का उदाहरण है. इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं. इसने अब तक अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसमें भारतीय एमएसएमई भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा एक एसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है. हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए. उन्होंने कहा कि भारत अब 75 देशों को डिफेंस इक्विपमेंट एक्सपोर्ट कर रहा है.

     

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह आयोजन एक और वजह से बहुत खास है. यह कर्नाटक जैसे एक ऐसे राज्य में हो रहा है जिसे तकनीक की दुनिया में विशेष महारत हासिल है. इस आयोजन से एयरो स्पेस और डिफेंस के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे. कर्नाटक के युवाओं के लिए नई संभावनाएं पैदा होंगी. पीएम मोदी ने कहा कि आज ये आयोजन केवल एक शो नहीं है, ये भारत की स्ट्रेंथ भी है और भारत की डिफेंस इंडस्ट्री के स्कोप और सेल्फ कॉन्फिडेंस को भी फोकस करता है. जब कोई देश नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ता है तो उसकी व्यवस्थाएं भी नई सोच के साथ ढलने लगती हैं. आज का ये आयोजन भारत की नई सोच को भी प्रतिबिंबित करता है.

    पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की संभावनाओं और सामथ्र्य का प्रमाण हमारी सफलताएं दे रही हैं. आकाश में गर्जना करते तेजस विमान मेक इन इंडिया की सफलता का प्रमाण है. 21वीं सदी का नया भारत अब ना कोई मौका खोएगा और ना ही अपनी मेहनत में कोई कसर छोड़ेगा. हम कमर कस चुके हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने बीते 8-9 साल में अपने यहां डिफेंस के क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया है. हम अभी इसे केवल एक शुरुआत मानते हैं. हमारा लक्ष्य है कि हम वर्ष 2024 -25 तक डिफेंस एक्सपोर्ट को 5 बिलियन डॉलर तक ले जाएंगे. भारत अब डिफेंस उत्पादक देशों में शामिल होने के लिए तेजी से कदम बढ़ाएगा.

     

     

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि अमृतकाल का भारत एक फाइटर पायलट की तरह आगे बढ़ रहा है, जिसको ऊंचाइयां छूने से डर नहीं लगता. जो सबसे ऊंची उड़ान भरने के लिए उत्साहित है. आज का भारत तेज सोचता है, दूर की सोचता है और तुरंत फैसले लेता है. उन्होंने आगे कहा कि एक बात और, भारत की रफ्तार चाहे जितनी तेज हो लेकिन वो हमेशा जमीन से भी जुड़ा रहता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की रक्षा कंपनियों के लिए सिर्फ एक बाजार नहीं है, बल्कि एक भागीदार है. भारत उन देशों के लिए भी एक उपयुक्त भागीदार के रूप में उभर रहा है जो अपनी सुरक्षा जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं. हमारी तकनीक लागत असरदार होने के अलावे ईमानदार इरादे के साथ विश्वसनीय भी है.

    पीएम मोदी ने कहा कि तेजस लड़ाकू विमान, स्वदेशी रूप से विकसित आईएनएस विक्रांत और तुमकुरु में हेलीकॉप्टर कारखाना मेक इन इंडिया की ताकत के उदाहरण हैं. 21वीं सदी का भारत न तो कोई अवसर गंवाएगा और न ही अपने सपनों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने से कतराएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीरिया में इस्लामिक स्टेट का हमला, 11 लोगों की मौत, कई घायल
    Next Article सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान कहा- कसाई और आतंकवादी होते हैं बाबा

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.