Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » व्रती महिलाओं को विशेष सुविधा नहीं मिलने पर महिला मत प्रतिशत घटने की आशंका:- गुड़ाकेश
    बिहार बेगूसराय

    व्रती महिलाओं को विशेष सुविधा नहीं मिलने पर महिला मत प्रतिशत घटने की आशंका:- गुड़ाकेश

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विजय भारती की रिपोर्ट

    भगवानपुर (बेगूसराय) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण अर्थात 29 सितंबर को होना है। यूँ तो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के सभी चरणों मे व्रत त्यौहारों का ख्याल रखा गया है। लेकिन द्वितीय चरण के चुनाव में एक चूक हुई है। उस दिन सभी महिलायें अपनी संतान की लम्बी आयु तथा जीवित रहने के लिए 36 घंटे का महत्वपूर्ण जीवित्पुत्रिका व्रत रख रही है। जो मतदान से चौबीस घंटा पहले से प्रारंभ होकर मतदान के पुरे दिन तक बिना अन्न जल का चलता रहेगा।

    मतदान के दिन 29 सितंबर की शाम पाँच बजे पारन यानी व्रत तोड़ा जायेगा। इस बीच इस कठिन उपवास व्रत में महिलाओं को बेहद आराम की आवश्यकता होती है। जबकि मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं को घंटों कतार में खड़े होकर मतदान करना पड़ता है। इस परिस्थिति में महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत घटने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस बीच कमजोरवर्ग स्वयंसेवी मंच द्वारा भगवानपुर प्रखंड के पंद्रह में से दस पंचायतों का एक दिवसीय सर्वे महिला मतदाताओं के बीच किया गया। सर्वे दल में शामिल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य डॉ गुड़ाकेश कुमार ने सर्वे के दौरान मिली जानकारी से सम्बंधित एक आवेदन बेगूसराय जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दिया। जिसमें उन्होंने माँग करते हुए कहा कि मतदान की तिथि को 29 की जगह 30 कर दिया जाय अन्यथा जीवित्पुत्रिका व्रत रखने वाली सभी महिला मतदाताओं के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर छायादार मतदान केन्द्र, एक सौ कुर्सी की व्यवस्था तथा जल्दी महिला मतदाताओं को वापस छोड़ने की विशेष सुविधा निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध करवा दी जायेगी तो व्रती महिलाओं की परेशानी कुछ कम होगी।

    उक्त संदर्भ में रविवार को प्रखंड क्षेत्र के काजीरसलपुर, महेशपुर, संजात, दामोदर पुर, बनवारीपुर, चंदौर, मेहदौली, भगवानपुर, रसलपुर, किरतपुर और दहिया औगान पंचायतों में सर्वे किया गया। जिसमें लखिया देवी, विजय यादव, फुलेश्वरी देवी, रामनंदन यादव, बिशेश्वर देवी, प्रमोद पासवान, श्यामा देवी, कमल यादव, किरण देवी, अरूण यादव, गंगिया देवी, रामदास पासवान, कुमकुम देवी रामजतन पासवान, समीना खातून, मो बुद्धन मियां, हीरा देवी, महावीर साह, संजू देवी, सरलू साह, चिंटू देवी भरत साह, सोनमन देवी, भरत साह, मोना देवी, दिलीप राय, सुदामा देवी बटोरन पासवान, रंजू देवी, सुनील दास, पूजा देवी, संजीत ठाकुर, संजू देवी, बीमल देवी, मिंटू कुमारी समेत प्रखंड के लगभग पाँच सौ पच्चासी महिलाओं ने भाग लेकर एक सुर में मतदान केन्द्र पर महिला व्रतियों को विशेष सुविधा देने की माँग जिला निर्वाचन पदाधिकारी से किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफ्लेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का सीओ ने किया शुभारंभ
    Next Article अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के अध्यक्ष को मिला सम्मान, मिथिला में हर्ष -प्रो, प्रेम

    Related Posts

    बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात

    September 17, 2026

    नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में विशेष आयोजन, 76 बटुकों ने गंगा तट पर किया अनुष्ठान

    September 17, 2026

    भारत को भरोसेमंद चिप विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही: मोदी

    September 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.