Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जागतिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्तरों में पुनर्जागरण की आवश्यकता है
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जागतिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्तरों में पुनर्जागरण की आवश्यकता है

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    जागतिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्तरों में पुनर्जागरण की आवश्यकता है

    जड़ शक्ति का मानसिक शक्ति में और मानसिक शक्ति को आध्यात्मिक शक्ति में रूपान्तरण करना होगा

    जमशेदपुर,3 फरवरी 2023  आनन्दमार्ग प्रचारक संघ द्वारा आयोजित प्रथम संभागीय तीन दिवसीय सेमिनार गदरा आनंद मार्ग जागृति में आरंभ हुआ आज प्रथम दिन आनन्दमार्ग के आचार्य मंत्रचैतन्यानंद अवधूत ने “जीवन के सभी क्षेत्रों में पुनर्जागरण का प्रयोजन” विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेनेसां अथवा पुनर्जागरण का वास्तविक अर्थ है जो मानवता सोई हुई थी आज उसे अन्धतमिस्रा से जगाना होगा और जीवन के, सभी क्षेत्रो मे अस्तित्व के

     

     

     

    सभी स्तर पर कुछ नया करना होगा। समाज के समग्र प्रगति के लिए रेनेसां एक आन्दोलन है जिसके माध्यम से समाज के व्याप्त सभी प्रकार की बुराइयों, पार्थक्यों, भेद-भावों, शोषण, व्याधियों भावजड़ताओं या अन्धविश्वासों को समाप्त करना होगा। यह पुनर्जागरण जीवन के तीन गुरुत्वपूर्ण स्तरों में करना होगा- जागतिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक ।

     

     

    जीवन के जागतिक स्तर में वैज्ञानिक अविष्कार का व्यवहार नये – नये हथियारों को तैयार करने में न कर कला, कल्याण एवं सेवा के लिए भी करना होगा। सामाजिक अग्रगति के लिए सामाजिक वैषम्य को दूर कर समानता लानी होगी , मनुष्य और पशु में पार्थक्य , मनुष्य और उ‌द्भिद में पार्थक्य पशु और उ‌द्भिद में पार्थक्य , दूर करने के लिए एक नीति अपनानी होगी कि सभी सृष्ट सताओं को समान रूप से अपना जीवन प्रिय है और सबको जीने का जन्मगत अधिकार है। उच्चवर्ग निम्नवर्ग जैसे सामाजिक वैषम्य का खात्मा करना होगा। वर्णगत तारतम्य, गोरा काला का वैषम्य भी दूर करना होगा, नारी-पुरुष का पार्थवस मिटाना होगा। नारियाँ अनेक सामाजिक राजनैतिक अधिकार से वंचित हैं। पुरुषों की तरह उनके भी समान अधिकार है।

     

     

     

    राजनैतिक, अर्थनैतिक एवं सांस्कृतिक जीवन में क्रमश: नीतिवादियों का शासन, न्यूनतम प्रयोजन एवं न्यूनतम प्रयोजन एवं न्यूनतम क्रय क्षमता की गारन्टी तथा निःशुल्क शिक्षा की गारन्टी देनी होगी। जीवन के मानसिक स्तर में नाना प्रकार की व्याधियों जैसे – मानस- भौतिक व्याधि भावजड़ता (Dogma) को खत्म करना होगा, मौत मानसिक व्याधि- कपटता त्रुटिपूर्ण चिन्तन को खत्म करके नव्यमानवतावाद की प्रतिष्ठा करनी होगी। जातिगत सम्प्रदायगत ऊँच-नीच गोरा- काला भेद को लेकर दमन, उत्पीड़न को समाप्त करना होगा तथा हरेक प्रकार के शोषण के विरुद्ध आवाज बुलन्द करके शोषण का खात्मा करना होगा। धर्म एवं साम्प्रदाय के अन्तर
    को समझना होगा ।
    जीवन के आध्यात्मिक स्तर में सबकुछ को आध्यात्मिकता की ओर चालीत कर देना होगा. आदर्श के क्षेत्र में ,शिक्षा के क्षेत्र में, भाषा के क्षेत्र में, कर्म के क्षेत्र में, एकता के क्षेत्र में अर्थात सर्वत्र ही आध्यात्मिकता को उत्तरण करना होगा। तभी मनुष्य ऋरणात्मक प्रति संचार के पथ का छोड़कर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा अर्थात वह जड़ शक्ति का मानसिक शक्ति में और मानसिक शक्ति को आध्यात्मिक शक्ति में रूपान्तरण कर सकेगा

    कल 4 फरवरी का सेमिनार का विषय है” शिव की शिक्षा” सुबह

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में भारत फाइनेंस में 13 लाख को डकैती, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में वित्त विभाग द्वारा आयोजित बजट-पूर्व गोष्ठी 2023-24 संपन्न हुई,विभाग को तीन साल की प्लानिंग बनाने की जरूरत:मुख्य सचिव

    Related Posts

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.