Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा पंचायत भवन में चोरी-आगजनी का मामला संदिग्ध, उच्च स्तरीय जांच की मांग, विनोद राम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा पंचायत भवन में चोरी-आगजनी का मामला संदिग्ध, उच्च स्तरीय जांच की मांग, विनोद राम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा पंचायत भवन में चोरी-आगजनी का मामला संदिग्ध, उच्च स्तरीय जांच की मांग, विनोद राम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में बीते शुक्रवार, 10 अक्टूबर की रात हुई कथित चोरी एवं आगजनी की घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के संयोजक विनोद राम ने इस पूरे मामले को संदिग्ध और पूर्व नियोजित साजिश बताया है। उन्होंने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

    ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत भवन में हुई घटना को चोरी के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि वस्तुतः यह गबन या साक्ष्य मिटाने का मामला प्रतीत होता है। समिति का आरोप है कि मुखिया राजकुमार गौड़ और पंचायत सचिव की मिलीभगत से आवश्यक कागजात गायब करवा दिए गए, जिन्हें बाद में जलाकर नष्ट कर दिया गया।

    *“चोरी नहीं, कागजात नष्ट करने की साजिश”*

    बागबेड़ा महानगर विकास समिति के संयोजक विनोद राम ने कहा कि अगर यह सचमुच चोरी होती, तो पंचायत भवन में रखे कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, वाटर कूलर जैसे कीमती सामान भी चोरी हो जाते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। केवल जरूरी फाइलें और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें जलाया गया है। यह स्पष्ट संकेत है कि भ्रष्टाचार के सबूत मिटाने के लिए यह नाटक रचा गया। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत भवन की चाबी मुखिया राजकुमार गौड़ के पास रहती है। ऐसे में ताला तोड़कर चोरी का नाटक रचकर प्रशासन और जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई है।

    *“पूर्व में भी लग चुके हैं घोटाले के आरोप”*

    बागबेड़ा महानगर समिति के संयोजक विनोद राम ने बताया कि इससे पहले भी कई बार मुखिया और पंचायत सचिव के खिलाफ घोटाला, अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। कई आवेदन उपायुक्त और संबंधित विभागों को दिए गए, परंतु अब तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारियां भी अब तक नहीं दी गईं।

    *“डीसी के आदेश के बाद हुई थी घटना”*

    ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने 10 अक्टूबर को जनता दरबार में कहा था कि घाटशिला उपचुनाव के बाद वे स्वयं बागबेड़ा जलापूर्ति योजना और अवैध कनेक्शनों की जांच करेंगे। उसी रात पंचायत भवन में यह घटना घटित हुई, जिससे स्पष्ट होता है कि भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेजों को नष्ट करने के लिए यह आगजनी की गई।

    *पंचायत भवन में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल*

    बागबेड़ा महानगर समिति के संयोजक विनोद राम ने आरोप लगाया है कि मुखिया के पास हर महीने ₹15,000 पंचायत भवन के सौंदर्यीकरण के लिए आते हैं, बावजूद इसके वहां सीसीटीवी कैमरा, गार्ड या लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है। भवन को गोदाम बनाकर रखा गया है, जहां निर्माण सामग्री तक जमा है। यह सब इस बात का संकेत है कि मुखिया की भूमिका संदिग्ध है।

    उच्च स्तरीय जांच की मांग

    अंत में बागबेड़ा महानगर विकास समिति के संयोजक विनोद राम ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, जिला स्तरीय जांच कराई जाए और जांच के दौरान समिति के सदस्यों को भी सूचित किया जाए ताकि वे सहयोग कर सकें। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासनिक स्तर पर जांच नहीं हुई, तो वे न्यायालय के माध्यम से जांच की मांग करेंगे ताकि सच्चाई सामने आ सके।

    उच्च स्तरीय जांच की मांग बागबेड़ा पंचायत भवन में चोरी व आगजनी की जांच की मांग विनोद राम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleVIP चौक में आरक्षक को कार ने कुचला, चेकिंग से बचने युवक ने स्पीड से दौड़ाई गाड़ी
    Next Article टाटा मेन हॉस्पिटल ने मनाया वर्ल्ड स्पाइन डे, जागरूकता सत्र का आयोजन

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.