Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    Aman KumarBy Aman KumarMay 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र की रक्षा में आदिवासी समाज अब आर-पार की लड़ाई के मूड में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका। पारंपरिक आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के अगुआ एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 10 जून 2025 को, पूर्वाह्न 11:30 बजे, उपायुक्त कार्यालय, जमशेदपुर के समक्ष एकदिवसीय धरना-विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
    यह विरोध प्रदर्शन तीन अहम मांगों को लेकर किया जाएगा। ग्रेटर जमशेदपुर नगर निगम गठन का पुरज़ोर विरोध – जो कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र की भावना और आदिवासी अधिकारों का खुला उल्लंघन है।
    सरना धर्म कोड को केंद्र सरकार द्वारा अविलंब मान्यता प्रदान की जाए।
    पेसा कानून को झारखंड प्रदेश में अविलंब लागू किया जाए।
    विरोध प्रदर्शन हेतु कार्य योजना:
    प्रत्येक गांव से ₹500/- की राशि 5 जून 2025 तक माझी पारगना माहाल के केशियर के पास जमा करनी होगी। ग्राम सभा बैठक आयोजित कर प्रस्ताव पारित किया जाए और हस्ताक्षरयुक्त विरोध पत्र उपायुक्त, महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री को संबोधित किया जाए।
    . प्रदर्शन में ग्रामवासियों को पारंपरिक हथियार (तीर-धनुष, भाला, तलवार, हासुआ, आदि) और परंपरागत पोशाक में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जाए। खाद्य सामग्री जैसे दाका पोटोम, मुढ़ी, चुड़ा, गुड़, चना, सत्तू आदि प्रत्येक व्यक्ति अपने साथ लेकर आए। विरोध में उपयोग हेतु तख्तियां, झंडा, बैनर आदि पूर्व में ही ग्राम सभा द्वारा तैयार किए जाएं।
    ग्राम सभा यह भी सुनिश्चित करे कि क्षेत्र के क्लब, सामाजिक संस्था एवं सोसाइटी भी इस संघर्ष में अपनी भूमिका निभाएं।
    एक और हूल – अस्मिता, अधिकार और आत्मसम्मान की लड़ाई
    यह आंदोलन न केवल एक प्रशासनिक फैसले का विरोध है, बल्कि यह आदिवासी अस्मिता और पारंपरिक हक-अधिकारों की रक्षा का एक ऐतिहासिक कदम है। इसे “एक और हूल” का नाम दिया गया है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत, संवैधानिक अधिकार एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा।

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूनियन ने मजदूर नेता राजेन्द्र सिंह को याद कर किया नमन
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.