Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रजिस्ट्रेशन फीस एक हजार रुपया लिए जाने पर वीर कुंवर सिंह महिला कॉलेज मेदनीपुर काशी की छात्राओं ने सड़क पर उतर जमकर किया विरोध
    Breaking News बिहार

    रजिस्ट्रेशन फीस एक हजार रुपया लिए जाने पर वीर कुंवर सिंह महिला कॉलेज मेदनीपुर काशी की छात्राओं ने सड़क पर उतर जमकर किया विरोध

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 6, 2023Updated:November 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल  मिश्रा की रिपोर्ट

    नासरीगंज(रोहतास):– प्रखंड क्षेत्र के मेदनीपुर गांव स्थित वीर कुंवर सिंह महिला कॉलेज काशी मेदनीपुर की छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में एक हजार रुपए कॉलेज प्रशासन के द्रारा लिए जाने पर सड़क पर उतर जमकर विरोध की।इस दौरान छात्राओं ने मनमाने ढंग से फीस वसूलना बंद करें,कॉलेज की व्यवस्था में सुधार लाए,कॉलेज प्रशासन अपनी मनमानी बंद करें सहित अन्य नारे लगाई।छात्राओं के विरोध करने पर कॉलेज प्रशासन ने तुरंत रजिस्ट्रेशन फीस माफ करते हुए निःशुल्क करने का निर्णय लिया और जिन छात्राओं से रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में पूर्व में राशि लिया गया था उन छात्राओं को वापस भी किया गया।कॉलेज प्रशासन के इस निर्णय के बाद छात्राओं ने हंगामा बंद की।छात्रा अंशा कुमारी,अंशु कुमारी,श्रुति कुमारी,खुशी सोनी,बेबी कुमारी,अफसाना खातून,संजीदा खातून,वाजदा प्रवीण ने बताई की कॉलेज के द्रारा रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में मनमाने ढंग से एक हजार रुपया वसूला जा रहा है।जब हमलोग इसका विरोध किए तो प्राचार्य के द्रारा रजिस्ट्रेशन फीस माफ करते हुए निःशुल्क कर दिया गया और हमलोगो से प्राचार्य ने कहा कि परीक्षा में आपलोग अपने पास से परीक्षा देने के लिए कांपी खरीद कर लाइएगा और परीक्षा दीजिएगा।कॉलेज के द्रारा ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिख दिया जाएगा।कॉलेज के वर्ग कक्ष में पंखा,बेंच डेस्क व कॉलेज में पढ़ने आने वाली छात्राओं के लिए पानी,शौचालय व साफ सफाई की भी स्थिति बद से बदतर हैं।हमलोग काफी दूर से कॉलेज में पढ़ने के लिए आते है लेकिन कॉलेज में पढ़ाई भी अच्छे से नही होती है।कॉलेज में उर्दू विषय के शिक्षक नही है जिसके कारण हमलोगो को उर्दू की पढ़ाई नही होती है।उर्दू विषय की परीक्षा घर से देने की बात हमारे प्राचार्य हमलोगो से कहते है।कॉलेज में विषयवार शिक्षक भी नही है।कॉलेज के कुछ शिक्षको के द्रारा हमलोगो को गाली भी दिया जाता है।कॉलेज के कैंपस में घास भी उगा हुआ है जिसके कारण कीड़े मकोड़े व साप बिच्छू काटने का डर हमलोगो में बना रहता है।छात्राओ ने प्राचार्य को घेर परीक्षा में कॉपी और प्रश्न पत्र देने की मांग भी की।इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि छात्राओं के द्रारा जो भी आरोप लगाया गया है ओ बिलकुल ही निराधार व बेबुनियाद है।जहां तक रजिस्ट्रेशन फीस लेने की बात है ओ सत्य है कि छात्राओं से रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में एक एक हजार रुपया लिया जा रहा था क्योंकि मेरे यहां न शासी निकाय है ना तादर्थ्य समिति है।ऐसे में परीक्षा लेने के लिए कहा से कॉपी लाएंगे,पैसा नही रहेगा तो कैसे प्रश्न पत्र बनेगा।इस लिए कॉलेज के शिक्षको के साथ बैठक कर कॉलेज प्रशासन के द्रारा छात्राओं से रजिस्ट्रेशन फीस लेने का निर्णय लिया गया।विश्वविद्यालय के द्रारा हमारे कॉलेज को कोई फंड नही मिल रहा है।हमारे पास कोई कमिटी भी नही है तो कॉलेज कहा से परीक्षा का कॉपी लाएगी।इस लिए छात्राओं से परीक्षा के समय कॉपी लाने की बात कही गई है।जहां तक शिक्षकों के द्रारा गाली देने की बात है तो सारा सर गलत आरोप है।साफ सफाई का जहाँ सवाल है ओ निरंतर होते रहता है।हमारे यहां मैनेजमेंट नही होने के कारण बेंच डेस्क सहित बहुत सी परेशानियां उतपन्न होती है।तीन वर्षों से शासी निकाय नही हुई है।जिसके कारण कॉलेज को व्यवस्था करने में दिक्कत हो रही है।जो व्यवस्था हमारे यहां है उसी में काम चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरजिस्ट्रेशन फीस एक हजार रुपया लिए जाने पर वीर कुंवर सिंह महिला कॉलेज मेदनीपुर काशी की छात्राओं ने सड़क पर उतर जमकर किया विरोध.
    Next Article एसएसपी किशोर कौशल ने आज पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.