Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनआईटी जमशेदपुर में तीन दिवसीय उद्योग- अकादमिक कॉन्क्लेव के दूसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एनआईटी जमशेदपुर में तीन दिवसीय उद्योग- अकादमिक कॉन्क्लेव के दूसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एनआईटी जमशेदपुर में तीन दिवसीय उद्योग- अकादमिक कॉन्क्लेव के दूसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ

    राज्यपाल सांतोष कुमार गंगवार ने किया उद्घाटन

    एनआईटी जमशेदपुर के तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा, राज्य के लोगों को दी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की शुभकामनाएं

    सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर के तीन दिवसीय उद्योग- अकादमिक कॉन्क्लेव 2024 का राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. 17 नवंबर चलने वाले इस कॉन्क्लेव में एनआईटी जमशेदपुर, आईआईटी/ आईएसएम धनबाद, आईआईटी पटना, एनआईटी मिजोरम, आईआईटी भिलाई, एनआईटी रायपुर, एनआईटी अगरतला, एनआईटी मणिपुर और एनआईटी नागालैंड जैसे प्रतिष्टित संस्थान सहयोग कर रहे हैं.

     

     

    कॉन्क्लेव में उद्योगों की भागीदारी भी हुई है जिसमें टाटा स्टील, एनटीपीसी, ग्रीको, पावर ग्रिड कॉपोरिशन, मिधानी, गेल, बीसीसीएल, ओएनजीसी, डीवीसी, कोल इंडिया, ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड, आधुनिक, जन्युटेक, लक्ष्म एसोसिएट्स, सीसीएल और रेल विकास निगम लिमिटेड शामिल हैं. कॉन्क्लेव को एसबीआई, केनरा बैंक, एचडीएफसी, एल्सेवियर, स्रिगर-नेचर, कैम्ब्रिज प्रेस, टेलर और फ्रांसिस सहित प्रकाशन गृहों और बैंकों द्वारा प्रायोजित किया गया है.

     

    अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि भविष्य में उद्योग और अकादमिक इंजीनियरिंग कॉन्क्लेव के माध्यम से झारखंड में विकास संभव है. हम आशा करते हैं जो भी सरकार आएगी इस दिशा में अवश्य पहल करेगी. मालूम हो कि कॉन्क्लेव का यह दूसरा संस्करण है. राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन “विकसित भारत- विकसित झारखंड: 2047” थीम के अनुरूप, अधिक विकसित और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत की यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगा.

     

     

    यह विषय 2047 में राष्ट्र शताब्दी वर्ष तक प्रगतिशील भारत और झारखंड के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालेगा. कॉन्क्लेव का उद्देश्य उद्योग जगत के नेताओं, अकादमिक विशेषज्ञ, नीति निर्माताओं और छात्रों को एक साथ लाना, नवाचार को बढ़ावा देने, गंभीर औद्योगिक चुनौतियों पर चर्चा करने और ऐसे समाधान विकसित करना है जो अकादमिक अनुसंधान को वास्तविक दुनिया की औद्योगिक जरूरतों के साथ रेखांकित करेगा. वहीं इस मौके पर राज्यपाल ने राज्य के लोगों को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की शुभकामनाएं दी और उनके बताएं आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने धरती आबा विरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
    Next Article जयंती के दिन सोनारी में याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.