Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों को बनाया जा रहा है आवागमन लायक।
    बिहार

    बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों को बनाया जा रहा है आवागमन लायक।

    Aman KumarBy Aman KumarOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

      बलिया

    इस वर्ष आई भीषण बाढ़ ने बलिया के दियारा क्षेत्र के कई सड़कों की सूरत ही बदल कर रख दी। जिसमें मिर्जापुर-ताजपुर सड़क, ताजपुर -साहपुर पथ एवं लखमिनियां-मसुदनपुर पथ की स्थिति काफी खराब हो गयी थी। जिन सड़कों पर वाहन का चलना तो मुश्किल हो ही गया था। लोगों का पैदल चलना भी मुहाल हो चुका था। बाढ़ का पानी जाने के बाद विभाग द्वारा निरीक्षण कर सड़कों को आवागमन लायक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जिसके तहत ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा सड़कों पर ईट का टुकड़ा एवं रावीश गिराने का कार्य पिछले तीन दिनों से लगातार किया जा रहा है। जिसके तहत मिर्जापुर-ताजपुर पथ पर सैयदपुर गांव के समीप बन रहे पुलिया के डायवर्सन पर कमर भर पानी रहने के कारण दुर्गा पूजा तक गोखलेनगर विष्णुपुर, ताजपुर, साहपुर, सहबेकपुर सहित कई गांवों का आवागमन प्रभावित रहा था। जिसे देखते हुए डायवर्सन पर सैकडो़ं टेलर ईट का टुकड़ा गिराकर सड़क को आवागमन के लायक बनाया गया है। जबकि ताजपुर-साहपुर पथ पर कई जगहों पर सड़क के बाढ़ के पानी में बह जाने के कारण आवागमन बाधित थी। जिसे भी ईट का टुकड़ा डालकर चलने लायक बनाया गया है। जबकि लखमिनियां-मसुदनपुर पथ पर अभी तक कार्य की शुरुआत नहीं की गयी है। जिससे मसुदनपुर, शाहपुर, शिवनगर, भवानंदपुर सहित कई गांवों के लोगों में मायूसी व्याप्त है। बताया जाता है कि इस बार आई बाढ़ करीब दो माह तक दियारा वासियों के लिये परेशानी का सबव बनी रही। बाढ़ का पानी सड़कों के ऊपर फैल जाने के कारण सड़कें तहस-नहस हो गयी थी। सबसे बुरा हाल लखमिनियां-मसुदनपुर सड़क की है। करीब 8 किलोमीटर की इस सड़क पर कहीं कालीकरण नाम की कोई चीज नहीं बची है। सड़क पर बाढ़ के कारण कई बडे़-बडे़ गड्ढे बन गये हैं। जिससे सड़क पर आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
    इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता मुकेश तिवारी ने बताया कि बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को चलने लायक बनाने के लिये ईट का टुकड़ा डालने का काम जारी है। जबकि लखमिनियां-मसुदनपुर पथ के जिर्णोद्धार को लेकर पिछले दिनों जिला अधिकारी के माध्यम से विभाग को डीपीआर भेजा गया है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र ही कार्य आरंभ करा दिये जायेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबम की झूठी धमकियों से परेशान यात्री व सुरक्षा एजेंसी, सख्त कदम उठाने की तैयारी में सरकार
    Next Article कोई भी व्यक्ति या राजनीतिक दल या संगठन, उम्मीदवार को सोशल मीडिया या किसी अन्य प्लैटफॉर्म पर किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ ऐसी कोई आपत्तिजनक टिप्पणी या गैरकानूनी संदेश का प्रसारन नहीं करेगे जिस से चुनाव आदर्श संहिता का उल्लंघन हो

    Related Posts

    राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती: सिमरिया में समारोह का आयोजन, बच्चों को कविताएं आत्मसात करने की जरूरत

    September 21, 2026

    प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी

    September 21, 2026

    युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एसपी ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    ओल्ड एज होम में 28 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

    राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती: सिमरिया में समारोह का आयोजन, बच्चों को कविताएं आत्मसात करने की जरूरत

    ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार

    प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी

    बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न

    ड्यूटी निभाकर निकले थे घर के लिए, रास्ते में जिंदगी ने दिया धोखा

    गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.