Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना से लड़ने के लिए उपकरण व आवश्यक दवाई के लिए विधायक ने जिला प्रशासन को विधायक निधि से दिए 25 लाख रूपये
    Breaking News झारखंड

    कोरोना से लड़ने के लिए उपकरण व आवश्यक दवाई के लिए विधायक ने जिला प्रशासन को विधायक निधि से दिए 25 लाख रूपये

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना से लड़ने के लिए उपकरण व आवश्यक दवाई के लिए विधायक ने जिला प्रशासन को विधायक निधि से दिए 25 लाख रूपये

    निजाम खान

    जामताड़ा: जामताड़ा जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने अपने विधायक निधि से 25 लाख रुपये जिला प्रशासन को देने की अनुशंसा की है। विधायक ने ऑक्सीजन, रेमडिसिविर इंजेक्शन,कोविड अस्पताल के आवश्यक उपकरण सहित जरूरी दवाइयों के लिए जामताड़ा उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज को पत्र सौपकर इसकी जानकारी दी।विधायक ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार अपने स्तर से जरूरी कोशिश कर रही है |पर वर्तमान हालात में सबको आगे बढ़कर कुछ ना कुछ करने की जरूरत है। कोरोना में राजनीति करना बंद करें।जान बचेगा तो बहुत राजनीति कर सकेंगे। स्थिति भयावह बनती जा रही है। संसाधन के अभाव में मरीजों की जान जा रही है। एक जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ मैं एक डॉक्टर भी हूं और इलाज में पड़ने वाली जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ सकता हूं।आगे भी जरूरत पड़ी तो मैं मदद करूँगा। ऑक्सीजन और रेमडिसिविर इंजेक्शन बाजार में उपलब्ध नहीं है। इसलिए सरकार के स्तर पर ही जरूरतमंद जनता के लिए इसे उपलब्ध कराया जा सकता है। आगे विधायक ने लोगों से मास्क लगाने, शारीरिक दूरी का पालन करने सहित अन्य सावधानियां बरतने की अपील करते हुए कहा कि हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा।उन्होंने समस्त जनता से कोरोना की रोकथाम के घर पर ही रहने की अपील करते हुए कहा कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और मास्क जरूर लगाएं। कोरोना संक्रमण को रोकने में आम जनता का सहयोग जरूरी है। विधायक ने कोविड-वार्ड एवं सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया और पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। साथ ही साथ शहर के गणमान्य लोगों के साथ एक बैठक कर इस कोरोना को निपटने के लिए सभी को पहल करने की बात की। और कहां की करोना से डरने की नहीं बल्कि मिलजुल कर लड़ने की आवश्यकता है|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमलेरिया मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता दें :गाज़ी रहमतुल्लाह रहमत
    Next Article जमशेदपुर के सभी गुरदुवारा साहिब में बने 2 बेड का हॉस्पिटल साथ ही कमिटी के पधादरिकारी अभी के हालात को देखते हुए जरुरत मंदो के लिए ले ऑक्सीजन सलेंडर

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.