Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गायत्री परिवार के युवाओं का गोष्ठी सम्पन्न हुआ
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गायत्री परिवार के युवाओं का गोष्ठी सम्पन्न हुआ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गायत्री परिवार के युवाओं का गोष्ठी सम्पन्न हुआ
    जमशेदपुर । गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में नवयुग दल युवा मंडल तथा प्रज्ञा महिला मंडल के युवा साथिओ द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे पूर्वी जोन के अंतर्गत झारखंड के प्रभारी आदरणीय श्री त्रिलोचन साहू जी आदरणीय श्री रघुनंदन जी ने वंदनिया माता जी एवम अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष हेतु पूरे भारत में प्रारंभ हो रहे

     

     

    ज्योति कलश यात्रा के संबंध में जानकारी दिए । इस अवसर पर गायत्री परिवार के ट्रस्टी श्री दिनेश सिंह जी एवम प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के श्री संतोष कुमार राय जी की गरिमामय उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन नवयुगदल के संयोजक श्री पुष्पेंद्र कुमार (पप्पू)जी ने किया । इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए आदरणीय श्री त्रिलोचन साहू जी ने बताया की ज्योति कलश यात्रा का उद्देश्य उज्ज्वल भविष्य की सुनिश्चित संभावनाओ के मध्य युग परिवर्तन की इस वेला में हो रहे वैश्विक परिवर्तनों के बीच लोगों के घरों से लेकर मनों तक जो अंधकार फैला है ।

     

     

    उस अंधकार को परास्त करने के लिए अनेक ज्योतिओं का एक साथ जलना अनिवार्य हो गया है । पूज्य गुरुदेव के तप की ,साधना की ,पुण्य की ,प्रताप की , व्यक्तित्व की ,कृतित्व की तथा कर्मों की ज्योति जो पूज्य गुरुदेव ने प्रज्वलित की । जो पूज्य गुरुदेव ने किया , कहा, लिखा ,तथा बोला उस दिव्य ज्योति को जन जन तक पहुंचाना वर्तमान की महती आवश्यकता है । इसलिए हम सबको मिलकर इस दिशा में सामूहिक प्रयास करना है, इसके लिए हमें समाज के प्रत्येक वर्ग तक जाना होगा।

     

     

    ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से पांच प्रकार के परिजनों की हमें खोज करनी है जिसमे विद्वान, धनवान, शक्तिसंपन्न, प्रतिभा संपन्न तथा भावनाशील होंगे ।इसके लिए पूज्य गुरुदेव का साहित्य हम सबका विशेष मार्गदर्शन करेगा ।आप सभी आज से अभी से जुट जाएं । इस अवसर पर जमशेदपुर के सभी 20 शाखाओं के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया । अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला महिला प्रतिनिधि श्रीमती मंजू मोदी बहन ने किया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो : कुमार डायग्नोस्टिक के अल्ट्रासाउंड कमरे को किया सील
    Next Article चाईबासा : 116 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.