Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चेयरमैन संजय सिन्हा और मंत्री प्रदीप मजुमदार के बीच हुई मुलाकात से संगठन को मिली नई दिशा
    Breaking News झारखंड

    चेयरमैन संजय सिन्हा और मंत्री प्रदीप मजुमदार के बीच हुई मुलाकात से संगठन को मिली नई दिशा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चेयरमैन संजय सिन्हा और मंत्री प्रदीप मजुमदार के बीच हुई मुलाकात से संगठन को मिली नई दिशा

    ओम प्रकाश शर्मा,दुर्गापुर: इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा ने प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप मजुमदार से उनके दुर्गापुर स्थित आवास पर महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, श्री सिन्हा ने मंत्री को उत्तरीय, प्रशस्ति पत्र, और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही, संगठन के कार्यों और उनके भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।

     

     

    मंत्री प्रदीप मजुमदार, जो दुर्गापुर पूर्व के विधायक और प्रदेश के महत्वपूर्ण तृणमूल नेताओं में से एक हैं, ने भी इस अवसर पर संस्था के कार्यों की प्रशंसा की और अपने समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन को अपनी शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

     

     

    ज्ञात हो कि इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल देश भर में सामाजिक मुद्दों जैसे पर्यावरण संरक्षण, बाल विवाह, मानसिक और शारीरिक शोषण, यौन शोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। इस संस्था के पास 16,000 से अधिक सदस्य हैं, जिन्होंने अब तक 1176 छोटे-बड़े मामलों का निपटारा किया है। चेयरमैन संजय सिन्हा को उनके समाज सेवा के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

     

     

    संजय सिन्हा की इस पहल और मंत्री से हुई बातचीत के बाद, यह उम्मीद की जा रही है कि संगठन को और भी मजबूत समर्थन मिलेगा और इसके सामाजिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्याम सेवा समिति का सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन अभियान
    Next Article भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने जानी मानगो आजाद नगर उलीडीह की समस्या

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.