Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में ‘जंगलराज’ कभी नहीं भूला जाएगा, राजद-कांग्रेस का ‘लठबंधन’ जनता माफ नहीं करेगी:मोदी
    Breaking News Headlines झारखंड पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    बिहार में ‘जंगलराज’ कभी नहीं भूला जाएगा, राजद-कांग्रेस का ‘लठबंधन’ जनता माफ नहीं करेगी:मोदी

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार में ‘जंगलराज’ कभी नहीं भूला जाएगा, राजद-कांग्रेस का ‘लठबंधन’ जनता माफ नहीं करेगी:मोदी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव को ‘विकास’ और ‘जंगलराज’ के कुकृत्यों की याद’ की लड़ाई करार दिया। उन्होंने राजद और कांग्रेस के गठबंधन को ‘लठबंधन’ बताते हुए कहा कि इसके नेता जमानत पर बाहर हैं और बिहार के युवाओं की परवाह नहीं करते।

     

    ‘नमो ऐप’ के जरिए भाजपा युवा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मोदी ने कहा कि बिहार में स्कूल, अस्पताल और नए रेल मार्गों का निर्माण चौतरफा विकास को दिखाता है। उन्होंने राजग सरकार की स्थिरता और इसके कारण तेजी से हो रहे विकास पर जोर दिया। मोदी ने यह भी कहा कि बिहार में राजग ने कानून का राज स्थापित किया और लोगों को गर्व के साथ बिहारी होने का एहसास दिलाया।

     

    प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मत का इस्तेमाल करें और ‘जंगलराज’ को दोबारा लौटने से रोकें। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को युवा मतदाताओं को उस दौर की कथाएं बतानी चाहिए ताकि इतिहास याद रहे। मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने, महिला रोजगार योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने और युवाओं को राज्य में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रचार तेज करने का निर्देश दिया।

     

    मोदी ने कहा कि बिहार का विकास, रेलवे, हवाई अड्डे, स्टार्ट-अप हब और महिला सशक्तिकरण योजनाओं के माध्यम से तेज गति से हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 20 दिन तक लगातार लोगों के बीच रहने और पहली बार वोट देने वाले युवाओं से जुड़ने का आह्वान किया।

    बिहार में ‘जंगलराज’ कभी नहीं भूला जाएगा राजद-कांग्रेस का ‘लठबंधन’ जनता माफ नहीं करेगी:मोदी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने ‘पाकिस्तान से हथियारों के आयात’ की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया
    Next Article बिहार चुनाव: नड्डा बोले – विकास और विनाश की लड़ाई, राजग ही विकल्प

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.