Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब का मामला विधानसभा में गूंजा बिहार सरकार से वार्ता कर मुख्यमंत्री झारखंड का स्थान सुरक्षित करें
    Breaking News झारखंड

    तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब का मामला विधानसभा में गूंजा बिहार सरकार से वार्ता कर मुख्यमंत्री झारखंड का स्थान सुरक्षित करें

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर। सिखों के दूसरे बड़े धार्मिक तख्त एवं श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जन्म स्थली तख्त श्री हरमंदिर जी प्रबंधन समिति में झारखंड की हिस्सेदारी को लेकर झारखंड विधानसभा में सवाल गूंजे हैं। झारखंड के सिखों की ओर से भारतीय जन मोर्चा पार्टी के संरक्षक एवं जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने बुधवार को शून्यकाल में सवाल उठाते हुए 15 सदस्यीय कमेटी में झारखंड का स्थान सुरक्षित करने का आग्रह झारखंड सरकार से किया और विधान सभा अध्यक्ष से इस बारे में सरकार को संज्ञान लेने का निर्देश देने का आग्रह किया।
    विधायक सरयू राय ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली पटना साहेब में स्थित तख्त हरमंदिर जी का प्रबंधन 15 सदस्यीय समिति करती है। इसका संचालन 1955 में बने संविधान और नियामवाली के तहत होता है। प्रबंधन समिति में अमृतसर, कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली सहित उत्तर एवं दक्षिण बिहार का प्रतिनिधित्व है। बिहार का पुनर्गठन होकर झारखण्ड राज्य बना है।
    अभी तक दक्षिण बिहार के साथ झारखण्ड था। दक्षिण बिहार और झारखण्ड का संयुक्त प्रतिनिधित्व तख्त हरमंदिर साहेब के प्रबंधन की 15 सदस्यीय समिति में है।
    परन्तु अब यह साजिश हो रही है कि झारखण्ड को दक्षिण बिहार के प्रतिनिधि से अलग कर दिया जाय और इसके लिए तख्त हरमंदिर समिति के संविधान में संशोधन किया जाय। जबकि दक्षिण बिहार में केवल 15 गुरूद्वारा है और झारखंड में 120 के करीब गुरूद्वारा है। इस तरह झारखण्ड को प्रतिनिधित्व से वंचित करने की साजिश चल रही है। जब अमृतसर, कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली के सिख प्रतिनिधि तख्त हरमंदिर साहेब की 15 सदस्यीय समिति में है तो झारखण्ड को इसमें प्रतिनिधित्व नहीं देना कहीं से भी उचित नहीं है।
    विधानसभा में सवाल उठाने पर कोल्हान के सिखों की संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने पूरे झारखंड के सिखों की ओर से आभार जताया है। उनके अनुसार पहले सरदार शैलेंद्र सिंह और अभी सरदार इंदरजीत सिंह दक्षिण बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उम्मीद करता हूं कि झारखंड सरकार के आग्रह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दिशा में उचित कदम उठाएंगे और सहभागिता जारी रहेगा।इधर इस मामले को लेकर बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के संयोजक एवं पत्रकार अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने विधायक सरयू राय एवं भाजपा नेता कुलविंदर सिंह पन्नू के प्रति आभार जताया है। उन्होंने तथा झारखंड सिख विकास सभा के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सतवीर सिंह सोमू और झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने गृह मंत्री अमित शाह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर बिहार राज्य पुनर्गठन आयोग के प्रावधान का हवाला देते हुए यथास्थिति कायम रखने का आग्रह किया है और इस आशय का पत्र सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कस्टोडियन शाह जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना को भी भेजा गया है। यहां बताना उचित होगा कि बिहार सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बग्गा और राजेश सिंह अकाली तथा अन्य लगातार कोशिश में हैं कि दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड को अलग कर दिया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलगातार हो रही बारिश को लेकर अलर्ट पर जिला प्रशासन, खरकई खतरे के निशान के नजदीक
    Next Article जमशेदपुर की सुर्खियां,लगातार हो रहे बारिश के कारण निचले इलाकों

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.