Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के बेगूसराय के दूल्हा और फ्रांस की दुल्हन की हुई शादी, जाने कैसे हुआ प्यार और शादी
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय

    बिहार के बेगूसराय के दूल्हा और फ्रांस की दुल्हन की हुई शादी, जाने कैसे हुआ प्यार और शादी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूज डेस्क : कहा जाता है कि प्यार मोहब्बत में हजारों हजार मिल की दूरियां भी मिट जाती है। जब प्रेमी युगल को एक दूसरे से प्यार होता है तो वह जाति- पाती , धर्म – मजहब , देश – राज्य जैसे तमाम सीमाओं को तोड़कर एक होने की ओर आतुर होते हैं। इसका ताजा उदाहरण बिहार के बेगूसराय में देखने को मिला है। जहां सात समुंदर पार की दुल्हन और दूल्हा के बीच हिंदू रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुआ है यार शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रेमनगर कहे जाने वाले फ्रांस के पेरिस से आयी विदेशी बाला का अनोखा विवाह यहां चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों का भारत में प्यार हुआ, विदेश में व्यापार और प्यार आगे बढ़ा और शादी हुई बिहार के बेगूसराय जिले के एक गांव में। अपने प्यार को हमेशा के लिए अपना बनाने के लिए पेरिस की यह लड़की सात समंदर पार कर बेगूसराय के इस गांव में आयी। रविवार की रात दोनों का जब विवाह हुआ तब भारतीय दूल्हे और विदेशी दुल्हन को देखने के लिए गांव-समाज की भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी। रविवार देर रात विवाह वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। शादी के दूसरे दिन यानी सोमवार को भी विदेशी दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है। यह अनोखा प्रसंग भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया का है। जहां रामचंद्र साह के पुत्र राकेश कुमार ने पेरिस की रहने वाली व्यवसायी मैरी लोरी हेरल के साथ सनातन परंपरा के अनुसार विवाह रचाया है। सात समंदर पार से विवाह करने के लिए ना सिर्फ यह लड़की आयी है, बल्कि लड़की के परिजन भी उसके साथ आये हैं। अगले सप्ताह दूल्हा और दुल्हन विदेश वापस लौट जाएंगे।

    भारत में ही प्रेमी युगल का प्यार चढ़ा था परवान

    लड़का राकेश कुमार के पिता रामचंद्र साह के मुताबिक उनका पुत्र दिल्ली में रहकर देश के विभिन्न हिस्सों के लिए टूरिस्ट गाइड का काम करता था। इसी दौरान करीब छह साल पहले उसकी दोस्ती भारत घूमने आई मैरी के साथ हो गयी। भारत से वापस अपने देश जाने के बाद दोनों की बातचीत कब प्रेम में बदल गया, कुछ पता नहीं चला। इसके बाद करीब तीन साल पहले राकेश भी पेरिस चला गया और वहां मैरी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कपड़े का व्यवसाय शुरू कर दिया। कपड़े के व्यवसाय के दौरान दोनों का प्रेम और प्रगाढ़ हो गया। इसकी जानकारी जब मैरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने दोनों की शादी की स्वीकृति दे दी।

    विदेश में आने वाली थी शादी लेकिन फिर भारत नहीं होने की बनी सहमति शादी होने का प्लान पहले पेरिस में ही बना था । लेकिन बहू मैरी को भारतीय सभ्यता और संस्कृति इतनी पसंद है कि उसने भारत आकर अपने होने वाले के पति के गांव में शादी करने का प्लान बनाया। इसके बाद मैरी अपने माता-पिता एवं राकेश के साथ गांव आ गयी। जहां रविवार की रात भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों का विवाह संपन्न कराया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों का प्रधानमंत्री को खुला खत- MSP पर कानून, गृह राज्यमंत्री की गिरफ्तारी समेत रखी ये 6 मांगें
    Next Article जिला स्तरीय समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए कई निर्देश

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.