Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संपत्ति की जांच के लिए सरकार ने राज्यपाल से मांगी अनुमति पूर्व सीएम रमन सिंह की बढ़ीं मुश्किलें ,
    Breaking News Headlines राजनीति

    संपत्ति की जांच के लिए सरकार ने राज्यपाल से मांगी अनुमति पूर्व सीएम रमन सिंह की बढ़ीं मुश्किलें ,

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की आय से अधिक संपत्ति और आर्थिक अनियमितता के मामले में हुई शिकायत के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. राज्य सरकार ने यह मामला आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को सौंपा है. सामान्य प्रशासन विभाग ने यह प्रकरण राजभवन भेजकर डा. रमन पर कार्रवाई की अनुमति मांगी है. राज्य सरकार इस तरह से डा. रमन सिंह को घेरने की तैयारी में है.

     

     

    राजनांदगांव निवासी नवाज अहमद खान ने लिखित में शिकायत की है कि मुख्यमंत्री रहते हुए डा. रमन सिंह और उनके परिवार के सदस्यों की आमदनी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की संपत्ति को लेकर पहले ही छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर कर रखी है, जिस पर सुनवाई होनी बाकी है. इसमें विनोद तिवारी ने कहा है कि डा. रमन सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव आयोग में अपनी संपत्ति का गलत ब्योरा पेश किया है. अब इसी मामले में नई शिकायत सामने आई है.

     

     

     

    चुनावी शपथ-पत्र में घोषित संपत्ति को बताया आधार

    नवाज खान ने शिकायती पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा घोषित आय और संपत्ति को ही आधार बनाया है. सूचना के अधिकार के तहत निकाले गए दस्तावेज के आधार पर उन्होंने बताया है कि वर्ष 2008 में चुनाव लड़ते समय स्वयं सात लाख रुपये नगद और जमा राशि 60 हजार 300, फिक्स डिपाजिट चार लाख रुपये, 23 तोला सोना, चार किलो चांदी और अन्य मद में दो लाख 35 हजार 731 रुपये उन्होंने लिखा था. 7.19 एकड़ कृषि भूमि,2400 वर्गफीट का भवन, 8,634 वर्गफीट की आवासीय भूमि और 15.44 एकड़ भूमि होने का उल्लेख किया था. इसी तरह उनकी पत्नी का नगद चार लाख 37 हजार 148 रुपये, फिक्स डिपाजिट सात लाख 50 हजार, 55 तोला सोना, आठ किलोग्राम चांदी, सात कैरेट हीरा, 68.96 एकड़ कृषि भूमि उल्लेखित किया है.

     

     

     

    आय से अधिक संपत्ति का आरोप

    शिकायत पत्र में आरोप है कि डा. सिंह की वर्ष 2018 संपत्ति बढ़कर 19 लाख 38 हजार नगद और जमा राशि 53 लाख 56 हजार 303 रुपये (कुल एक करोड़ 29 लाख 82 हजार 303 रुपये) हो गई. इस तरह जमा राशि में लगभग पांच गुना वृद्धि हुई. इसी तरह उनके परिवार के सदस्यों की भी आय में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि होने का उल्लेख है. शिकायतकर्ता ने पत्र में लिखा है कि डा. सिंह और उनके परिवार के आश्रितों की आय आश्चर्यजनक तरीके से बढ़ी है, जो कि ज्ञात स्रोतों से प्राप्त होने वाली आय से कई गुना अधिक है.
    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, संपत्ति के मामले को लेकर पहले से ही हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है. एक शिकायत पहले से ही है और मामला लंबित है. ईओडब्ल्यू और एसीबी पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने कहा, अभी तक प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपत्तिजनक नारों से परेशान हुए सीएम शिवराज, बोले- अपनी मां से क्षमा के लिए प्रार्थना करते हैं
    Next Article पोद्दार जी का तपस्या सराहनीय.. पवन

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.