इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ‘अस्मिता’ का प्रथम इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ‘अस्मिता’ का प्रथम इंस्टॉलेशन समारोह 26 जुलाई को यूनाइटेड क्लब बोर्ड हॉल में आयोजित हुआ। यह क्लब 17 नवम्बर 2024 को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती अलकानंदा बक्शी के कार्यकाल में गठित किया गया था और श्रीमती सारिका सिंह के संरक्षण में सक्रिय रहा है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसी मेंबर श्रीमती अलकानंदा बक्शी ने क्लब की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती रिपा दत्ता सहित सचिव, कोषाध्यक्ष, आईएसओ और संपादिका को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर एक नए सदस्य का भी इंडक्शन हुआ।

कार्यक्रम का संचालन सारिका सिंह ने किया। इसमें डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी निभा मिश्रा, पीडीसी अरुणा तनेजा, सीजीआर नविता प्रसाद सहित कई अतिथि एवं इनर व्हील क्लबों की अध्यक्षा व सदस्याएं शामिल हुईं। समारोह के माध्यम से क्लब ने सेवा और सामाजिक कार्यों की दिशा में नई शुरुआत की।



