कुआं के धंसने से परिवार के लोग बाल बाल बचे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
ग़म्हरिया।रापचा पंचायत के हरिसुंदरपुर गांव में देर रात अचानक कुआं के धंसने से परिवार के लोग बाल बाल बच गए। बताया गया कि लगातार हो रही बारिश से देर रात अचानक जोर की आवाज से उदय सरदार नामक व्यक्ति का कुआं धंस गया। सरदार के आंगन में घर से सटा कुआं था। कुआं धंसने का असर घर में आने से परिवार के लोग दूसरे घर में शरण लिया। इस मामले की सूचना मिलते ही बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को उक्त क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने धंसे कुएं को बंद कराने का आश्वासन देते हुए तत्काल उक्त क्षेत्र के आसपास नहीं जाने की अपील की। इधर, बीडीओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से क्षति का जायजा लिया। इस क्रम में नुवागढ़, बांधडीह, दुगनी, गंजिया बराज, बुरुडीह आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। शुक्रवार को बारिश के रुकते ही बीडीओ ने गंजिया बराज का मुआयना किया। बांधडीह पंचायत के सिंहपुर में बाबू लाल मेहता एवं दुगनी गांव के संजना केवरत के क्षतिग्रस्त घर का भी जायजा लिया गया।

