राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था द बंगाल क्लब एवं जमशेदपुर की शास्त्रीय संगीत को समर्पित संस्था जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के संयुक्त तत्वाधान में बंगाल क्लब सभागार में ग़ज़ल को समर्पित कार्यक्रम ‘शाम-ए-गजल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन दोनों संस्थाओं के अध्यक्ष तापस मित्रा तथा अनिरुद्ध सेन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम शहर के जाने माने गायक मनमोहन सिंह ने प्रख्यात गायकों की गजलें पेश कर समां बांधा। उनकी प्रस्तुति में स्वरचित ‘राख सा क्या रह गया ये’ ने’ खूब तालियां बटोरी। तत्पश्चात मशहूर गायिका प्रेमा दे ने अपनी सुरमयी आवाज से महफिल को और भी रंगीन बनाया। इस मौके पर गायक अनिल कुमार सिंह ने भी एक से बढ़कर एक ग़ज़लें सुनाकर श्रोताओं का दिल जीता। अगली प्रस्तुति में ऑल इंडिया रेडियो की सुश्री कृष्णा गांगुली ने अपनी गायकी से श्रोताओं को मदहोश कर दिया। उन्होंने कई मशहूर ग़ज़लें सुनाई। महफ़िल की अंतिम कड़ी में चर्चित एवं मशहूर फ़नकार सुजन चटर्जी के आते ही श्रोताओं ने तालियों से उनका जोरदार स्वागत किया। श्रोताओं के इस उत्साह का आभार जताते हुए उन्होंने भी एक-एक कर अपनी मशहूर और सदाबहार ग़ज़लों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर अमिताभ सेन, स्वरुप मोइत्रा, मुकुल रॉय, सुभाष बोस, रवि तिवारी आदि ने सराहनीय संगत किया, वहीं वर्षा चक्रवर्ती ने महफ़िल में सूत्रधार की भूमिका निभाई। अदा किये। कार्यक्रम के आयोजन में बंगाल क्लब के सचिव सौम्य सेन, देबाशीष नाहा, पार्थ सारथी सेन, अंशुमान चौधरी, तारा शंकर भट्टाचार्य, इन्द्रनील घोषाल, सौगत चक्रबर्ती, जेएमसी के सुजीत राय, अशोक कुमार सिंह, मनीष दास, पवन चौबे, कार्तिकेय मिश्रा, हर प्रसाद मुखर्जी, देव सेन आदि की सहभागिता रही।

