Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधवा महिला कौशल्या देवी मामले को जिला प्रशासन ने लिया गंभीरता से
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधवा महिला कौशल्या देवी मामले को जिला प्रशासन ने लिया गंभीरता से

    Aman KumarBy Aman KumarJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधवा महिला कौशल्या देवी मामले को जिला प्रशासन ने लिया गंभीरता से

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।प्रखंड के गायत्रीनगर में विधवा महिला कौशल्या देवी को उसके पड़ोसी दिलीप घोष द्वारा डायन कहकर अपमानित करने और उसके घर के दरवाजे के पास अवैध रूप से चाहरदीवारी निर्माण किए जाने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को गम्हरिया के अंचलाधिकारी कुमार अरविंद वेदिया आदित्यपुर थाना के पुलिस बल के साथ गायत्री नगर पहुंचे और उंक्त अवैध चाहरदीवारी को तोड़ कर हटवाया। विदित है कि दिलीप घोष द्वारा डायन कहकर अपमानित किए जाने और चाहरदीवारी निर्माण कर घर से बाहर निकलने का रास्ता बंद किए जाने की सूचना जब पदमश्री छूटनी महतो को हुई तो विगत 9 मई को वह कौशल्या देवी को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त और एसपी से इस बावत शिकायत की। तत्पश्चात, प्रशासन ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी और गम्हरिया के बीडीओ को संयुक्त रूप से जांच का आदेश दिया। जांच के बाद पुलिस प्रशासन ने 24 घन्टे के भीतर उस अवैध चाहरदीवारी को हटाने का निर्देश भी दिया। किन्तु, दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी दिलीप घोष द्वारा उसे नही हटाया गया। उसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को यह कार्रवाई की गई। बताया गया है कि पीड़िता कौशल्या देवी विधवा है और उसका एकलौता बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है जो काफी समय पहले घर छोड़कर जा चुका है। वह आसपास स्थित खटाल से गोबर उठाकर किसी प्रकार अपना गुजारा करती है।

    विधवा महिला कौशल्या देवी मामले को जिला प्रशासन ने लिया गंभीरता से
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सरकार की साजिश पर भाजपा का हमला: बाबूलाल मरांडी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जमशेदपुर भाजपा
    Next Article जेईई एडवांस की रिजल्ट घोषित होते ही ग़म्हरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कॉलोनी में खुशी की लहर

    Related Posts

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    सर दोराबजी टाटा: राष्ट्र निर्माण और खेलों के दूरदर्शी प्रणेता

    जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!

    किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    गम्हरिया एसएफसी गोदाम अग्निकांड: जांच रिपोर्ट का इंतजार,*

    टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

    होटल संचालक पर गोलीबारी का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.