Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सरकार की साजिश पर भाजपा का हमला: बाबूलाल मरांडी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जमशेदपुर भाजपा
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हेमंत सरकार की साजिश पर भाजपा का हमला: बाबूलाल मरांडी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जमशेदपुर भाजपा

    Aman KumarBy Aman KumarJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत सरकार की साजिश पर भाजपा का हमला: बाबूलाल मरांडी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जमशेदपुर भाजपा

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ़ हेमंत सरकार की साजिश को भाजपा ने बताया चिंताजनक एवं लोकतंत्र पर हमला, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- एक-एक कार्यकर्ता बाबूलाल मरांडी के साथ, सरकार की हर साजिश होगी नाकाम
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा हेमंत सोरेन सरकार पर उनके और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रचने तथा अप्रिय घटनाओं की आशंका के लगाए गए आरोप को जमशेदपुर भाजपा ने अत्यंत गंभीर, चिंताजनक और लोकतंत्र को कलंकित करने वाला बताया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इस मुद्दे पर हेमंत सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है और श्री मरांडी के साथ चट्टान की भांति खड़े होने और पूर्ण समर्थन की घोषणा की है। सोमवार को जारी प्रेस-विज्ञप्ति में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि झारखंड के माटी पुत्र बाबूलाल मरांडी जनता के सच्चे हितैषी हैं जिन्होंने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद की हैं। हेमंत सोरेन सरकार के शराब माफिया घोटाले, अवैध खनन, जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षा में धांधली, ग्रामीण विकास योजनाओं में लूट, खनिज संपदाओं का दोहन और भ्रष्टाचार की पोल खोलकर उन्होंने हेमंत सरकार की नींदें उड़ाई है। सुधांशु ओझा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के निडरता और जनसेवा की भावना से घबराई हेमंत सरकार अब उनके और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रचने की घिनौनी हरकत पर उतर आई है।
    जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि बाबूलाल मरांडी अथवा उनके परिवार व उनके समर्थकों को किसी भी तरह के नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, तो पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता के साथ जमशेदपुर भाजपा और झारखंड की जनता इसका करारा जवाब देने को तैयार है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता बाबूलाल मरांडी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उनकी लड़ाई हम सब कार्यकर्ताओं की भी लड़ाई है और उनकी इस लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर हम आगे बढ़ेंगे। हेमंत सरकार की तानाशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक झारखंड की जनता को इंसाफ नहीं मिल जाता।

    हेमंत सरकार की साजिश पर भाजपा का हमला: बाबूलाल मरांडी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जमशेदपुर भाजपा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला प्रशासन एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
    Next Article विधवा महिला कौशल्या देवी मामले को जिला प्रशासन ने लिया गंभीरता से

    Related Posts

    जनजाति गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    November 13, 2025

    धान अधिप्राप्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

    November 13, 2025

    गरीब और मेधावी छात्रों को समाजसेवियों ने दी आर्थिक सहायता

    November 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनजाति गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    धान अधिप्राप्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

    गरीब और मेधावी छात्रों को समाजसेवियों ने दी आर्थिक सहायता

    हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई, रिटायर्ड शिक्षक मो नासिरुद्दीन को उनके पैतृक गांव खिजुरिया में किया गया सुपुर्द-ए-ख़ाक

    झारखंड स्थापना दिवस पर कोरंगापारा में अमृत सरोवर परिसर में कलश यात्रा व पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

    कृषि एवं सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

    तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न, पॉलीटेक्निक कॉलेज शुरू करने के निर्देश

    लायंस क्लब भारत ने किया “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता का आयोजन

    ताजपोसी की करो तैयारी आ रहा है लालटेनधारी : सुधीर कुमार पप्पू 

    राष्ट्र संवाद नजरिया:डॉक्टर जब मौत के औजार थाम ले, तब समाज को अपने नैतिक मूल्यों का पुनर्जन्म करना पड़ता है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.