Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुलामारा गांव में सबर टोला का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुलामारा गांव में सबर टोला का किया निरीक्षण

    News DeskBy News DeskJune 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुलामारा गांव में सबर टोला का किया निरीक्षण

    सबर परिवारों से संवाद स्थापित कर मूलभूत सुविधाओं तथा सरकारी योजनाओं से आच्छादन के बारे में ली जानकारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड के आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र कुलामारा गांव स्थित खारिया टोला एवं जोबला का दौरा किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने सबर जनजाति के परिवारों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं के लाभान्वित होने की स्थिति की जानकारी ली । इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया तथा, पेयजल, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली ।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खारिया टोला में रह रहे सबर परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रखंड प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के स्कूल में नामांकन एवं कक्षा में ठहराव, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र की उपलब्धता, तथा सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और मंइयां सम्मान योजना जैसी सरकारी की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं से भी लाभान्वित करने के निर्देश दिए ।

    पेयजल की समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही पेयजल स्रोतों की मरम्मती और नये चापाकल की स्थापना के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि गांव के हर घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचाई जाए ।

    इसके साथ ही उपायुक्त ने जोबला स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, दवाओं की एक्सपायरी तिथि, तथा ओपीडी रजिस्टर की जांच की । निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार वितरण की व्यवस्था की भी समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी लाभुकों को समय पर पोषाहार उपलब्ध कराया जाए ।

    उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, विशेष रूप से आदिम जनजातियों जैसे सबर समुदाय को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिले । आंकाक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत मुसाबनी में स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और संबद्ध सेवाएं, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जाएंगे, कार्ययोजना को अमल में लाया जाएगा । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लगातार क्षेत्र का दौरा करें और प्रत्येक परिवार को योजनाओं से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं । सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में निवास करने वाले आदिम जनजाति परिवरों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, सभी योजनाओं का ससमय लाभ पहुंचाने का प्रयास है। मौके पर बीडीओ सुश्री अदिति गुप्ता, सीओ ऋषिकेश मरांडी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे ।

    उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुलामारा गांव में सबर टोला का किया निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद
    Next Article अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के प्रतिनिधियों ने रांची जाकर राज्य उपभोक्ता आयोग के प्रभारी अध्यक्ष वसंत गोस्वामी से की मुलाकात

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.