Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले में लगातार हो रही वर्षा से संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक, सभी ऐहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जिले में लगातार हो रही वर्षा से संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक, सभी ऐहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश

    Aman KumarBy Aman KumarMay 19, 2025Updated:June 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले में लगातार हो रही वर्षा से संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक, सभी ऐहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला-खरसावां:जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु आज उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने संवेदनशील एवं संभावित रूप से प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करते हुए वहां निवासरत लोगों को ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने तथा रहने, भोजन एवं स्वास्थ्य से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार तिरपाल एवं खाद्य राहत सामग्री के वितरण हेतु स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली के खंभों से लटकते तारों को सुरक्षित करने, पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

    समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने खरकई एवं स्वर्णरेखा नदियों के बढ़ते जलस्तर तथा चांडिल डैम के खोले गए गेटों के कारण संभावित रूप से प्रभावित क्षेत्रों की नियमित निगरानी, जनहानि से पूर्ण बचाव हेतु समुचित सुरक्षा एवं राहत उपाय, तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिला एवं प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रहेंगे तथा सभी पदाधिकारी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करेंगे। साथ ही, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जलस्तर की सतत निगरानी, माइकिंग तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनसामान्य को सतर्क करने एवं समय रहते उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए गए।

    बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री रवि प्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी कार्यपालक दंडाधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारीगण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    जिले में लगातार हो रही वर्षा से संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक सभी ऐहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजसू पार्टी के बैनर तले बनियाडीह स्थित सीसीएल GM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    Next Article यूसिल प्रबंधन ने टेलिंग पौंड बनाते समय पूजा स्थल को कचड़ा पानी से पूरी तरह किया प्रदूषित

    Related Posts

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.