Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर एवररेडी एजेंसी के सेल्समैन से 37 हजार लुटा.
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर एवररेडी एजेंसी के सेल्समैन से 37 हजार लुटा.

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डेस्क राष्ट्र संवाद

    वीरपुर।थाना क्षेत्र के बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर कारीचक-लतराही के समीप मंगलवार की देर शाम दो बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर एवररेडी एजेंसी के सेल्समैन श्याम कुमार से 37 हजार रुपये लूट ली।लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार वे तीनों अपराधी पर्रा की ओर फरार हो गए।अपराधियों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बतायी गई है।वे तीनों अपराधी अपाचे व पैशन प्रो बाइक पर सवार थे और अपना-अपना मुंह ढके हुए थे।इस संबंध में वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी सेल्समैन राजकिशोर राय का 18 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है।थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उन्होंने बताया है कि भगवानपुर और वीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों से एजेंसी का रुपए कलेक्शन करते हुए कारीचक-लतराही के पास पहुंचा ही था कि बेगूसराय की ओर से दो बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर लूटपाट की।इस दौरान अपराधियों ने बैग में रखा एक लेपटॉप,37 हजार नगद राशि,रेडमी का एक एंड्रॉयड मोबाइल,डायरी,व विभिन्न सामानों के वाउचर को लेकर पर्रा की ओर फरार हो गए।घटना की सूचना पाकर सदर डीएसपी अमीत कुमार,थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार,सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार तिवारी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की और एजेंसी के सेल्समैन से घटना की जानकारी प्राप्त की।इधर घटना की सूचना मिलते ही सेल्समैन सहित बेगूसराय से वीरपुर आने-जाने वाले राहगीरों में दहशत का माहौल बना हुआ है।स्थानीय लोगों व राहगीरों ने बताया कि बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर आए दिन अज्ञात बदमाशों के द्वारा किसी भी समय में पिस्तौल का भय दिखाकर बराबर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता है।इस घटना से गुस्साए लोगों ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और इस लूटपाट की घटना को अविलंब खुलासा करने की मांग की।एजेंसी के संचालक पर्रा निवासी रितेश कुमार ने बताया कि आए दिन यहां अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर दिख रहा है और बराबर किसी न किसी कर्मियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की अविलंब खुलासा करने की मांग की।थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच और अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार की 82 वां प्रांतीय स्थापना दिवस मनाई ।
    Next Article कश्मीर में प्रवासी बिहारी मजदूरों की लगातार हो रही हत्या के खिलाफ राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.