Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बरेली में लव जेहाद का मामला आया सामने, पहचान छुपाकर रफत नाम के युवक ने गैर धर्म की युवती से किया प्रेमविवाह, मुकदमा दर्ज
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    बरेली में लव जेहाद का मामला आया सामने, पहचान छुपाकर रफत नाम के युवक ने गैर धर्म की युवती से किया प्रेमविवाह, मुकदमा दर्ज

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बरेली। लव जिहाद के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बरेली में सामने आया है। मामले का पर्दाफाश होने पर युवती ने थाने में मुकदमा दर्ज की दिया है। दरअसल, यहां शादीशुदा रफत हुसैन कादरी ने अपनी असली पहचान छुपाकर दूसरे संप्रदाय की बैंक कर्मी युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी कर ली। युवती को रफत ने अपना नाम अंकित बताया था। करीब सालभर से दोनों पति-पत्नी के तौर पर साथ रह रहे थे, लेकिन रफत के गैर धर्म का होने का राज तब खुला, जब उसके मोबाइल में युवती ने उसके परिवार के साथ उसका फोटो देखा। इसके बाद युवक युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। इस पर जब युवती ने इन्कार किया तो उसे गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई। इसके बाद युवती ने रफत के खिलाफ बरेली के सुभाष नगर थाने में धोखाधड़ी से शादी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
    युवती के अनुसार वह और रफत एक निजी बैंक की अलग-अलग ब्रांच में कार्यरत थे। मार्च में दोनों की मुलाकात हुई। रफत ने अपना नाम अंकित बताकर उससे दोस्ती की और फिर प्रेमजाल में फंसा लिया। सितंबर में उसने मंदिर में युवती से शादी कर ली। इसके बाद दोनों शहर के महानगर में किराये पर रहने लगे। युवती का कहना है कि कुछ समय पहले उसने रफत के मोबाइल में उसके परिवार वालों का फोटो देखा तो उसको शक हुआ। इसमें उसकी पत्नी का भी फोटो था। उसका आधार कार्ड भी उसने देखा तो सच सामने आ गया। उसने युवक से पूछा तो वह धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।
    युवती का आरोप है कि उसने धर्म परिवर्तन से इन्कार कर दिया तो रफत ने मिनी बाईपास पर उसे गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। जैसे तैसे वह बच पाई। इसके बाद रफत ने उसे किराये के घर से निकाल बाहर किया और अपना सामान लेकर चला गया। मंगलवार को युवती करणी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए। सुभाषनगर थाना पुलिस ने युवती की ओर से रफत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वह बदायूं का रहने वाला है।
    युवती ने बताया कि अंकित बना रफत उसके साथ मंदिर भी जाता था और माथे पर तिलक भी लगाता था, इसलिए उसके मुस्लिम होने का शक ही नहीं हुआ। नतीजतन, वह उसके झांसे में आ गई। न ही उसने यह पता लगने दिया कि उसकी पहले से कोई शादी हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोहरदा गौड बस्ती में 1930 से‌ चल रही हर वर्ष की भांति इस साल भी हरि सकीर्तन 
    Next Article इनसे हैं हम का लोकार्पण समारोह सम्पन्न

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी के लेटलतीफी एवं रद्द कारण पं. बंगाल के वोटर परेशान

    जनजातीय योजनाओं में तेजी के निर्देश, ITDA समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और निर्माण कार्यों पर सख्त रुख

    सरायकेला के पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भौतिक सत्यापन अभियान

    हेलमेट नहीं तो चालान, दुगनी में सड़क सुरक्षा अभियान, जुर्माने के साथ बांटे गए हेलमेट

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    करुणा सेचेन क्लिनिक में महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था फिजियोथेरेपी और एक्सरे, भड़के विधायक संजीव सरदार

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी में आरक्षी गिरफ्तार, जांच में और बड़े खुलासों के संकेत

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.