Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मॉनसून की पहली बारिश भी नहीं झेल सका पुल और एप्रोच रोड, उद्घाटन से पहले की ढहा, फिर से निर्माण का निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मॉनसून की पहली बारिश भी नहीं झेल सका पुल और एप्रोच रोड, उद्घाटन से पहले की ढहा, फिर से निर्माण का निर्देश

    Aman KumarBy Aman KumarJune 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मॉनसून की पहली बारिश भी नहीं झेल सका पुल और एप्रोच रोड, उद्घाटन से पहले की ढहा, फिर से निर्माण का निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मॉनसून की पहली बारिश भी नहीं झेल सका ग्रामीण विकास प्रमंडल से बना नवनिर्मित पुल, उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया। धनबाद और बोकारो जिले को जोड़ने वाली बाघमारा के माटिगढ़ डेम कॉलोनी के समीप जमुनिया नदी में बने नवनिर्मित पुल और एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गई। पुल का गाड़वाल और उसका मिट्ठू ढह गया साथ ही अप्रोच सड़क में भी बड़ी बड़ी दरारें आ गई है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और पुल का जायजा लिया।

    ग्रामीण विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नरेंद्र कुमार ने कहा कि पुल और एप्रोच रोड का कार्य कुल छः करोड़ का कार्य है संवेदक का अभी डेढ़ करोड़ बाकी भी है, कुछ काम बचा हुआ भी है, संवेदक को क्षतिग्रस्त स्थल को फिर से बनने का निर्देश दिया गया है।

    वही स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण में भारी अनियमितता हुई है, पुल भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई। यह पुल 10 अगस्त 2022 को बाघमारा विधायक रहते हुए वर्तमान सांसद ढुलू महतो ने जमुनिया नदी पर पुल और एप्रोच रोड के निर्माण का शिलान्यास किया था। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से 6 करोड़ की लागत से पुल और एप्रोच रोड बनाया जा रहा था। कार्य को प्रीति इंटरप्राइजेज के माध्यम से किया गया है।

    उद्घाटन से पहले की ढहा फिर से निर्माण का निर्देश मॉनसून की पहली बारिश भी नहीं झेल सका पुल और एप्रोच रोड
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्पण संस्था द्वारा भव्य महा रक्तदान शिविर का आयोजन, अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन – 1500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
    Next Article गिरिडीह के निमियाँघाट थाना ने मोटरसाइकिल चोरी कांड का किया खुलासा, एक चोर गिरफ्तार, कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.