Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह के निमियाँघाट थाना ने मोटरसाइकिल चोरी कांड का किया खुलासा, एक चोर गिरफ्तार, कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गिरिडीह के निमियाँघाट थाना ने मोटरसाइकिल चोरी कांड का किया खुलासा, एक चोर गिरफ्तार, कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद

    Aman KumarBy Aman KumarJune 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह के निमियाँघाट थाना ने मोटरसाइकिल चोरी कांड का किया खुलासा, एक चोर गिरफ्तार, कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह: निमियाँघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार-अरगाघाट रोड से 27/28 मई 2025 की रात को चोरी हुई यामाहा मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या WB-58E-3251) की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देशानुसार डुमरी अंचल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई।

    अनुसंधान के क्रम में इस चोरी कांड में संलिप्त दो आरोपियों — शंकर कुमार तुरी (26 वर्ष) और सद्दाम अंसारी (26 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम सुरही, थाना नावाडीह, जिला बोकारो (झारखंड) — को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर न केवल चोरी हुई यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की गई, बल्कि दो अन्य पहले से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।

    दोनों आरोपियों को दिनांक 02 जून 2025 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने अन्य सहयोगियों के नाम उजागर किए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी।

    इसी क्रम में 20 जून 2025 को इस गिरोह के एक अन्य सदस्य सहदुल अंसारी उर्फ राजू अंसारी (40 वर्ष), पिता इमामुद्दीन अंसारी उर्फ मादिन अंसारी, निवासी ग्राम सुरही, थाना नावाडीह, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से पूर्व में चोरी की गई पाँच मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया।

    अब तक कुल पांच मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी हैं। गिरिडीह पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है और क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ है।

    एक चोर गिरफ्तार कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद गिरिडीह के निमियाँघाट थाना ने मोटरसाइकिल चोरी कांड का किया खुलासा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमॉनसून की पहली बारिश भी नहीं झेल सका पुल और एप्रोच रोड, उद्घाटन से पहले की ढहा, फिर से निर्माण का निर्देश
    Next Article मानगो गोकुल नगर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, वन विभाग के खिलाफ आदिवासियों का जोरदार प्रदर्शन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.