Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राज्य मुख्यालय कृष्णापुरी पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजू तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जयंती मनाई गई ।  
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राज्य मुख्यालय कृष्णापुरी पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजू तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जयंती मनाई गई ।  

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 24, 2023Updated:September 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चन्दन  शर्मा की रिपोर्ट

    पटना ,बिहार :लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राज्य मुख्यालय कृष्णापुरी पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजू तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जयंती मनाई गई ।  राजू तिवारी ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए। उन्होंने जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था । इनका बचपन संघर्षमय में रहा था । रामधारी सिंह दिनकर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी को पहचान दिलाई थी। 20वीं सदी में जिन लेखकों ने हिंदी भाषा और साहित्य को राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई उनमें रामधारी सिंह दिनकर का नाम सर्वोपरि है । वह एक ऐसे लेखक थे जिनमें राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक चेतना के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना भी गहरे रूप से उनमें मौजूद थी।श्री तिवारी  ने कहा कि मानव- मात्र के दुख दर्द से पीड़ित होने वाले कवि थे। राष्ट्रहित उनके लिए सर्वपरी था। शायद इसलिए वह जन-जन के कवि बन पाए और आजाद भारत में उन्हें राष्ट्रकवि का दर्जा मिला।पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के संगठन मंत्री रविंद्र सिंह, विस्तार प्रमुख अजय कुशवाहा, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, एससी/एसटी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंन्हा पासवान, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल, चिकित्सा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, छात्र प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस मृणाल, लेबर सेल प्रदेश अध्यक्ष राम प्रवेश यादव ने भी उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में पांच मामले निष्पादित
    Next Article प्रखर राष्ट्रवादी, सनातन धर्म के अध्येता प्रसेनजित तिवारी को क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा सम्मान मिला

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.