Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोहरदगा में 5 जून की रात पुलिस जवान को गोली मारने वाले आरोपी गिरफ़्तार
    Breaking News अपराध झारखंड

    लोहरदगा में 5 जून की रात पुलिस जवान को गोली मारने वाले आरोपी गिरफ़्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लोहरदगा- लोहरदगा में 5 जून की देर रात पुलिस जवान को गोली मारने वाले आरोपी सिपाही को पुलिस ने अपने कस्टडी में लेने में सफलता पाई। वही मृतक जवान धर्मेन्द्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। पति पत्नी के बीच के विवाद को सुलझाने का प्रयास करने के गए एएसआई धर्मेन्द्र सिंह को आरोपी जवान आनंद सिंह मुंडा ने इंसास से गोली मार दी थी।

     

    घटना के बाद पूरी रात एसपी हारिश बिन जमां पुलिसकर्मियों के प्रयास से आरोपी जवान आनंद सिंह मुंडा को हथियार के साथ गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। लेकिन यह सफलता सुबह जाकर पुलिस को मिली। चुनावी ड्यूटी करने के बाद हथियार जमा नहीं कराना एक पुलिस जवान के लिए महंगा पड़ गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त जवान को ड्यूटी के नाम पर इंसास राइफल कैसे दी गई।

     

     

    अगर दी गई तो चुनाव खत्म होने के तुरन्त बाद उसे वापस क्यों नहीं लिया गया। जवान हथियार लेकर अपने घरों में कैसे जा रहे हैं। साथ ही जब घटना रात 8 बजे की है तो फिर रात भर आरोपी को बचाने का प्रयास क्यों किया गया। रणनीति बनाकर पुलिस ने आरोपी जवान आनंद सिंह मुंडा को क्यों नहीं गिरफ्तार किया।

     

     

    रात के 12.15 बजे गंभीर रूप से घायल जवान धर्मेन्द्र सिंह ने फोन कर 4 मिनट 58 सेकेंड बात कर वर्तमान स्थिति की जानकारी दी थी फिर भी उसे नहीं बचाया जा सका। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया है और आरोपी जवान को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में सुहागिनों ने की बट सावित्री की पूजा, सुहाग के लंबी आयु की कामना लिए सुहागिनों ने किया कथा का श्रवण
    Next Article T20 World Cup : युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को 3 विकेट से हराया

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.