Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हजारीबाग में आनंद मार्गियों द्वारा गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 102 वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी यूनिटों में मनाया गया जन्मोत्सव
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हजारीबाग में आनंद मार्गियों द्वारा गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 102 वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी यूनिटों में मनाया गया जन्मोत्सव

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2023Updated:May 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हजारीबाग में आनंद मार्गियों द्वारा गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 102 वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हजारीबाग के सभी यूनिट में मनाया गया जन्मोत्सव।

    सबको एक साथ लेकर चलने में ही समाज की सार्थकता है – भुक्ति प्रधान

    हज़ारीबाग, इचाक, नगवा, पदमा, हेदलाग, जलमा, नरसिंह स्थान, अंबाडीह, बसरिया में आनन्द मार्गीयो का उत्साह देखने लायक था।

    180 से ज्यादा देशों में लाखों की संख्या में लाेगाें ने धूमधाम से श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 102 वां जन्मोत्सव मनाया।

    सुबह 04:45 गुरु सकास, 05 से 05:30 पांच्जन्य, 06:07 बजे जन्मोत्सव के बाद प्रभात संगीत, वाणी पाठ के साथ किया और इसके बाद आयोजित नारायण सेवा किया गया, जिसमे की नींबू चीनी का शरबत, रसना का वितरण किया गया। सैकड़ों लोग इस सेवा से लाभान्वित हुए।

    इस अवसर पर आनंद मार्गियों ने नगर के विभिन्न हिस्सों में शोभा यात्रा भी निकाली गई जिसमे की सैकड़ों मार्गी महिला पुरुष और बच्चे आनंद मार्ग के स्लोगन और कीर्तन कर उत्साहित दिखे। सोभा यात्रा की शुरुवात आनंदपुरी स्थित आनंद मार्ग जागृति से हुई।

    आनंद मार्गी गण अपने गुरु के कृपा से मानवता की सेवा में लगे हुए है और मानवता का फ़र्ज़ निभाते हुए पूरे हजारीबाग़ में कई तरह के कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं।

     

     

     

    इस अवसर पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ, हजारीबाग के भुक्ती प्रधान जनरल श्री राजेन्द्र कुमार राणा के द्वारा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि बिना गुरू के अध्यात्मिक विकास संभव नहीं है। इसलिए अपने गुरु के द्वारा बताये गए रास्ते पर चलकर सर्वाधिक विकास मनुष्य को करना चाहिए। आनंद मार्ग एक विपल्व है। जब से मनुष्य साधना मार्ग पर चलना प्रारंभ करता है तब से उनका आध्यात्मिक विकास शुरू से जाता है। उन्होंने कहा कि श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने बताया है कि पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सच्ची ईश्वर की पूजा है। आनंद मार्ग एक संपूर्ण जीवन दर्शन है। इस दौरान सामाजिक, आर्थिक दर्शन प्रदत्त, नव्यमानवतावाद, माइक्रोसाइट, भाषा, विद्वपान इत्यादि पर प्रकाश डाला गया।

    गया डाइसिस सचिव महिला अवधुतिक आनंद लघिमा आचार्या ने बताया की आनंद मार्ग के प्रवर्तक श्री श्री आनंदमूर्ति का जन्म 21 मई 1921 ई. को बिहार के जमालपुर में हुआ था। आनंद मार्गी अपने गुरु के जन्म दिन को आनंद पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं।उन्होंने आत्मा की मुक्ति के साथ समाज सेवा के उद्देश्य से 1955 में आनंद मार्ग प्रचारक संघ की स्थापना की।

     

     

     

    मार्गियों को इस शुभ अवसर पर संबोधित करते हुए आनन्द मार्ग के वरिष्ठ देवकी दादा ने बताया की श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने आध्यात्मिक दर्शन के साथ संगीत, भाषा विज्ञान, कृषि विज्ञान, अर्थ शास्त्र, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, राजनीति शास्त्र, धर्म शास्त्र, नारी मर्यादा, शिशु साहित्य, योग-तंत्र, इतिहास, भारतीय दर्शन, पर्यावरण इत्यादि विषयों पर सैकड़ों पुस्तकें लिखीं. उन्होंने मात्र आठ वर्षों की अवधि में आठ भाषाओं (हिंदी, बांग्ला, संस्कृत, उर्दू, अंगरेजी, अंगिका, मगही और मैथिली) में 5018 गीत रचे और उन्हें संगीतबद्ध भी स्वयं ही किया, जो प्रभात संगीत के नाम से प्रचलित है।

    आनंद मार्ग प्रचारक संघ के विश्वभर में आनंद मार्ग के 1000 से अधिक प्राथमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय, महाविद्यालय, शिशु सदन, अस्पताल, नारी कल्याण केंद्र, अमर्ट द्वारा संचालित सैकड़ों राहत सेवा केंद्र और मास्टर यूनिट प्रोजेक्ट-ग्रामीण विकास परियोजनाएं चलायी जा रही हैं।

    यह कार्यक्रम को सफल बनाने में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ हजारीबाग़ से सभी आनंद मार्गी का सराहनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटना हाईकोर्ट से बिहार सरकार को बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर लगाई अंतरिम रोक
    Next Article श्री मारूती नंदन हनुमत् प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ सह श्री राम कथा के समापन समारोह में सम्मिलित हुए विधायक सरयू राय

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.