Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट बेगूसराय करेगी नवचयनित शिक्षकों का अभिनंदन
    बिहार बेगूसराय

    टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट बेगूसराय करेगी नवचयनित शिक्षकों का अभिनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट बेगूसराय करेगी नवचयनित शिक्षकों का अभिनंदन

    कार्यक्रम में शामिल होंगे विधानपार्षद मदनमोहन झा, युवा विधायक संदीप सौरभ और प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय पाठक

    बेगूसराय से चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय : टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट बेगूसराय जिला समिति की बैठक स्थानीय गांधी स्टेडियम में संपन्न हुई. बैठक में शिक्षक दिवस पर नवचयनित शिक्षकों के स्वागत में सम्मान सामारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार चयनित शिक्षकों को अविलंब पदस्थापन की गारंटी करे. साथ ही बचे अभ्यर्थियों के नियोजन को अविलंब कैंप लगाये जायें. ज्ञातव्य हो कि छठे चरण के बिहार प्रारम्भिक शिक्षक नियोजन प्रक्रिया जो कि वर्ष 2019 से ही चल रही है के अंतर्गत बिहार के विभिन्न नियोजन इकाइयों में हजारों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों का चयन किया गया है तथा प्रमाणपत्रों के सत्यापन होने तक उनके पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण के कार्य को स्थगित रखा गया है. ज्ञात हो कि ये अभ्यर्थी बहुत लंबे समय से नियुक्ति हेतु प्रतीक्षारत रहे हैं एवं काफी जद्दोजहद के बाद किसी प्रकार से इनका कॉउंसलिंग हो पाया है. चूंकि अब ये विभाग के द्वारा चयनित हो चुके है एवं इनके तथा इनके परिजन के जीवन यापन का आश्रय अब विभाग पर ही निर्भर करता है. मौके पर उपस्थित संगठन के जिला उपाध्यक्ष रामकरण चौरसिया कार्यालय सचिव धर्मांशु झा, और जिला मीडिया प्रभारी रौशन यादव ने कहा शिक्षक दिवस के मौके पर टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट बेगूसराय करेगी नवचयनित शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए उनके अविलंव पदस्थापन को लेकर संघर्ष तेज करेगी.
    सम्मान कार्यक्रम में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधानपार्षद मदनमोहन झा, शिक्षकों के मसले पर सक्रिय युवा विधायक संदीप सौरभ और गोपगुट के प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय पाठक शामिल होंगे. सम्मान सामारोह में सैकड़ों नवचयनित शिक्षक शामिल होंगे.
    गांधी स्टेडियम में आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामकरण चौरसिया कार्यालय सचिव धर्मांशु झा, और जिला मीडिया प्रभारी रौशन यादव, रवीश कुमार, अजीत कुमार, प्रवक्ता राधेश्याम कुमार सिंह, जयशंकर कुमार, सुदर्शन यदूवंशी, मुकेश शर्मा, मुकेश कुमार मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल विकास समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथाना परिसर में शांति समिति की बैठक
    Next Article 15000 लोगों को सदस्य बनाएंगे एबीवीपी नगर इकाई के कार्यकर्ता

    Related Posts

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    November 7, 2026

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.