Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने स्थगित की भारत यात्रा, अब बता दी नई प्लानिंग
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने स्थगित की भारत यात्रा, अब बता दी नई प्लानिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने स्थगित की भारत यात्रा, अब बता दी नई प्लानिंग
    नई दिल्ली: टेस्ला प्रमुख और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक एलन मस्क ने अपनी बहुप्रतीक्षित भारत यात्रा स्थगित कर दी है। स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले थे। भारत दौरा स्थगित करने की वजह बताते हुए मस्क ने कहा कि वह अभी कंपनी के कार्यों में बहुत बिजी हैं। एलन मस्क ने एक्स पर लिखा, दुर्भाग्य से टेस्ला के दायित्वों के कारण भारत की यात्रा में देरी हुई, लेकिन मैं इस साल के अंत में यात्रा के लिए बहुत उत्सुक हूं।”

     

     

    पिछले हफ्ते मस्क ने कहा था कि वो भारत जा रहे हैं जहां पर वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। उम्मीद की जा रही थी कि एलन मस्क भारत में फैक्ट्री बनाने के लिए 2-3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा करेंगे।इससे पहले बताया गया था कि मस्क के साथ कंपनी के अन्य अधिकारी भी भारत आ सकते हैं।

     

     

    पिछले साल जून में मस्क ने पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी। उस समय मस्क ने कहा था कि उन्होंने 2024 में भारत की यात्रा करने की योजना बनाई है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी। उनकी आगामी भारत यात्रा से कुछ सप्ताह पहले सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति की घोषणा की है।

     

     

    इसके तहत देश में न्यूनतम 50 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने वाली कंपनियों को आयात शुल्क में रियायतें दी जाएंगी। इस कदम का उद्देश्य टेस्ला जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशराब घोटाला: मनीष सिसोदिया ने वापस ली अंतरिम जमानत की अर्जी
    Next Article पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में चुनाव आयोग का एक्‍शन, थाना प्रभारियों को पद से हटाया

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.