Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में चुनाव आयोग का एक्‍शन, थाना प्रभारियों को पद से हटाया
    Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में चुनाव आयोग का एक्‍शन, थाना प्रभारियों को पद से हटाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में चुनाव आयोग का एक्‍शन, थाना प्रभारियों को पद से हटाया
    कोलकाता. निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में राम नवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को रोकने में कथित तौर असफल रहने पर दो पुलिस थानों के प्रभारियों को निलंबित कर दिया है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, शक्तिपुर और बेलडांगा पुलिस थानों के प्रभारी निर्देशों के बावजूद धार्मिक हिंसा को रोकने में विफल रहे. बता दें कि राम नवमी के मौके पर जुलूस निकाला गया था. इस दौरान हिंसा की घटना हुई थी. मुर्शिदाबाद के साथ ही मेदिनीपुर में भी हिंसक घटनाएं हुई थीं.

     

     

    एक अधिकारी ने बताया, ‘दोनों अधिकारी जिला पुलिस मुख्यालय में रहेंगे और चुनाव संबंधी कोई भी कार्य नहीं कर पाएंगे. संबंधित अधिकारियों को दोनों अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से उनके स्थान पर नियुक्ति के लिए नाम भेजने को कहा है. पश्चिम बंगाल में राम नवमी के अवसर पर दो जगह हिंसा हु थी. मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा शहर में शोभायात्रा निकालने के बाद हिंसा हुई थी.

     

     

     

    बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने हिंसा के कुछ वीडियो शेयर किए हैं. उन्होंने लिखा था- ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के लिए कलंक हैं. वह एक बार फिर राम नवमी शोभा यात्रा की सुरक्षा करने में विफल रहीं. बता दें कि मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में हिंदू श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया था. इस क्षेत्र में हिंदू अल्पसंख्यक हैं. रेजीनगर में एक छत से लोगों के पत्थरबाजी करने का भी वीडियो सामने आया था.

     

     

    मेदिनीपुर के इगरा में भी दो समुदाय के बीच झड़प हुई और आगजनी की गई थी. हिंसा में कई लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई थी.बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी के जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी. मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर स्थित शक्तिपुर इलाके में बुधवार की शाम को राम नवमी शोभायात्रा के दौरान झड़प और हिंसा का दावा किया गया, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी. दावा किया जा रहा है कि जब राम नवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी, तभी इलाके में पत्थरबाजी शुरू हो गई और लोगों को छतों से पथराव करते देखा गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने स्थगित की भारत यात्रा, अब बता दी नई प्लानिंग
    Next Article लोकसभा चुनाव के नामांकन के लिए निकले ललन सिंह, मुंगेर से लड़ेंगे चुनाव

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.