Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला सदर अस्पताल में तनाव, डुमरी विधायक जयराम महतो को नहीं मिली तरुण महतो से मुलाकात की अनुमति।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला सदर अस्पताल में तनाव, डुमरी विधायक जयराम महतो को नहीं मिली तरुण महतो से मुलाकात की अनुमति।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला सदर अस्पताल में तनाव, डुमरी विधायक जयराम महतो को नहीं मिली तरुण महतो से मुलाकात की अनुमति।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला सदर अस्पताल में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब डुमरी विधायक और JLKM सुप्रीमो जयराम कुमार महतो पुलिसिया पिटाई में घायल JLKM नेता तरुण महतो से गोपनीय तरीके से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे.गौरतलब है कि तरुण महतो न्यायिक अभिरक्षा में हैं, जिसके कारण अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी गई थी. पुलिस ने बिना न्यायालय की अनुमति के मुलाकात की इजाजत देने से इनकार कर दिया और विधायक को रोक दिया. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ईचागढ़ में बालू से लदे वाहनों को रोकने को लेकर शुरू हुए विवाद में तरुण महतो और उनके समर्थकों पर चौकीदार और मुंशी की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा था. इसके बाद पुलिस की कार्रवाई के दौरान तरुण महतो भी घायल हुए थे, जिनका इलाज वर्तमान में सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है. यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. झारखंड हाई कोर्ट ने इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस की भूमिका पर असंतोष व्यक्त किया है. अदालत ने पुलिस को फटकार लगाते हुए डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और चार हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंचे विधायक जयराम महतो न्यायालय के आदेश का इंतजार करते नज़र आए. उनके समर्थक और जेएलकेएम कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर में मौजूद रहे. हालांकि न्यायालय की अनुमति न मिलने के कारण विधायक को बैरंग लौटना पड़ा. जयराम महतो ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया और कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हैं. साथ ही पुलिसिया कार्रवाई पर उन्होंने संतुष्टि भी व्यक्त की.

    डुमरी विधायक जयराम महतो को नहीं मिली तरुण महतो से मुलाकात की अनुमति। सरायकेला सदर अस्पताल में तनाव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article17 सितंबर से लापता युवक का कंकाल पुलिस ने बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार।
    Next Article झारखंड विधानसभा में विशेषाधिकार समिति और विशेष समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.