17 सितंबर से लापता युवक का कंकाल पुलिस ने बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रामगढ़ जिले के श्री कृष्णा मोहल्ले स्थित धांधार पोखर तालाब क्षेत्र से पुलिस ने 17 सितंबर से लापता सोनू राम के शव को कई टुकड़ों में बरामद किया है, जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई, घटना की सूचना पर सैंकड़ों की संख्या में परिजनों के साथ आक्रोशित लोगों ने रामगढ़ सुभाष चौक स्थित मुख्यमार्ग को जाम कर कर दिया है और पीड़ित परिवार को न्याय और हक अधिकार मुआवजा की मांग कर रहे हैं, सड़क जाम की सूचना पर रामगढ़ एसडीओ अनुराग तिवारी, रामगढ़ थाना नवीन प्रकाश पांडेय सुभाष चौक पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया जा रहा है,बता दें कि पिछले 3 माह से लापता रामगढ़ केंट क्वार्टर निवासी सोनू राम को गुमशुदा को लेकर परिजनों ने रामगढ़ थाना में गुमशुदगी का शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने सोनू राम के कंकाल बरामद किया गया है,
कांड में संलिप्त आरोपी रंजीत सिंह उर्फ नाना बंगाली टोला निवासी ने 17 सितंबर को सोनू राम की हत्या कर कई टुकड़ा कर श्री कृष्णा पुरी मोहल्ले के जंगल में फेंक दिया गया था,जिसके बाद पुलिस ने आज हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया है ,

