टाटा स्टील के चे़रो आर्चर्स एपीएल के लिए तैयार, टीम और मैच शेड्यूल घोषित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : टाटा स्टील की फ्रेंचाइज़ी चे़रो आर्चर्स ने पहले आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) के लिए अपनी टीम, किट लॉन्च और मैच कार्यक्रम की घोषणा की। टीम में विश्व नं. 1 कम्पाउंड आर्चर मैथियास फुलर्टन, विश्व नं. 9 रिकर्व आर्चर कैथरीना बाउर, ओलंपियन अतनु दास, राहुल, प्रिथिका प्रदीप, साहिल राजेश, मदाला हमसिनी और कुमकुम मोहोद शामिल हैं।
मैच 2 से 11 अक्टूबर तक खेले जाएंगे और सभी मुकाबले सोनी लिव पर लाइव प्रसारित होंगे। 2 अक्टूबर को फॉर्च्यून पार्क, पूर्वी दिल्ली में टीम की आधिकारिक किट लॉन्च होगी।
टाटा स्टील ने देशभर में होर्डिंग्स और बैनर लगाकर कर्मचारियों, परिवारों और समुदाय को टीम के समर्थन में जोड़ने का प्रयास किया है। संगठन ने खिलाड़ियों को एकजुट होकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी हैं।

