Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील ने किया भगवान बिरसा मुंडा का अपमान, क्या भगवान बिरसा को चढ़ाने के लिए टाटा स्टील के बगीचे में 2 फूल नही थे: बन्ना गुप्ता
    Breaking News Business Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    टाटा स्टील ने किया भगवान बिरसा मुंडा का अपमान, क्या भगवान बिरसा को चढ़ाने के लिए टाटा स्टील के बगीचे में 2 फूल नही थे: बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    टाटा स्टील ने किया भगवान बिरसा मुंडा का अपमान, क्या भगवान बिरसा को चढ़ाने के लिए टाटा स्टील के बगीचे में 2 फूल नही थे: बन्ना गुप्ता

    आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर रहा हैं, उनके किये गए कार्यों को याद करते हुए भावुक हो रहा हैं, भारत सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि देते हुए इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं, पूरे राज्य में उत्सव और उत्साह का माहौल हैं लेकिन एक चीज आज पीड़ा दे रही हैं और वो हैं टाटा स्टील द्वारा भगवान बिरसा मुंडा का अपमान।

    टाटा स्टील के संस्थापक दिवस के दिन पूरे शहर को सजाया जाता हैं, लाइटिंग की जाती हैं, कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, न्यूज पेपर से लेकर सोशल मीडिया तक शुभकामनाएं प्रेसित की जाती हैं जो होनी चाहिए हम भी इसका स्वागत करते है।

    लेकिन झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर और भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती के अवसर पर टाटा स्टील द्वारा क्या कोई शुभकामनाएं किसी न्यूज या सोशल मीडिया पर प्रेसित की गई हैं?मेरे सवाल उठाने पर कंपनी प्रबंधन ने कुछ चौक चौराहे पर लाइटिंग कर अपने गलती को सुधारने का असफल प्रयास किया है।

    एक ऑनलाइन प्रोग्राम संवाद को छोड़कर क्या किसी भी तरह के अन्य सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं, यदि कोविड गाइडलाइंस की बात है तो क्या किसी प्रकार का कोई आवेदन दिया गया है प्रशासन को?

    क्या कंपनी के आधिकारिक ट्विटर या फेसबुक अकाउंट से भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई हैं?

    क्या किसी भी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से झारखंड स्थापना दिवस को लेकर कोई शुभकामना संदेश दिया गया हैं?

    टाटा स्टील ने आज के पावन अवसर पर अपने सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत क्या कोई नई योजना या कार्यक्रम की शुरूआत की घोषणा की हैं?

    क्या टाटा स्टील के एमडी, जीएम या उच्च स्तरीय अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यर्पण किया हैं?

    भारत सरकार द्वारा निर्देशित जनजातीय गौरव दिवस के आलोक में टाटा स्टील ने किस तरह के नए कार्यक्रम आयोजित किये हैं?

    मेरा सवाल हैं कि जब पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की जयंती महोत्सव मना रहा हैं, प्रधानमंत्री जी स्वयं कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं, राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, उत्सव और उमंग का माहौल हैं फिर टाटा स्टील द्वारा शहर में कोई सजावट क्यों नहीं?कोई उत्साह क्यो नही?जैम एट स्ट्रीट के माध्यम से लाखों रुपये खर्च करने वाले और विभिन्न इवेंट्स के माध्यम से जमशेदपुर की जनता से पैसा वसूल करने वाली टाटा स्टील ने झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती समारोह को मनाने के लिए रुचि नही दिखाने का क्या मकसद है?क्या टाटा स्टील झारखंड सरकार, भारत सरकार और भगवान बिरसा मुंडा का अपमान करना चाहती हैं?

    आदिवासियों के जमीन में व्यवसाय करने वाली टाटा स्टील ने हमारे भगवान को कैसे भुला दिया?क्या भगवान बिरसा मुंडा की उपेक्षा नहीं हैं?क्या ये आदिवासी भावना के साथ खिलवाड़ नही हैं?

    मैं टाटा स्टील द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के इस अपमान से आहत हूँ इसलिए कल सुबह 10 बजे बिस्टुपुर गोलचक्कर स्थित जमशेदजी टाटा जी के प्रतिमा के पास विनती करूंगा, प्रार्थना करूंगा कि अधिकारियों को सद्बुद्धि दे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्रता आंदोलन के महानायक, धर्म , संस्कृति ,साहस और शौर्य के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी हमारे प्रेरणा स्त्रोत -काले
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.