Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 200 टीबी मरीजों को टाटा स्टील फाउंडेशन एक साल तक निशुल्क पोषक आहार उपलब्ध कराएगी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    200 टीबी मरीजों को टाटा स्टील फाउंडेशन एक साल तक निशुल्क पोषक आहार उपलब्ध कराएगी

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    200 टीबी मरीजों को टाटा स्टील फाउंडेशन एक साल तक निशुल्क पोषक आहार उपलब्ध कराएगी

    – पोटका सीएससी में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पहले दो माह का बांटा गया पोषक आहार

    जमशेदपुर। स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से पोटका सीएससी के अंतर्गत इलाजरत 200 टीबी मरीजों को एक साल तक पोषक आहार उपलब्ध कराएगी। मंगलवार को पोटका सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन और टाटा स्टील फाउंडेशन के अधिकारियों ने पहले दो महीने का पोषक आहार मरीजों को उपलब्ध कराया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से इलाजरत टीबी मरीजों को पोषक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। यह राज्य सरकार की योजना है। हमलोगों का प्रयास है कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे सभी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

     

    और इसी अभियान के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से टीबी मरीजों को पोषक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके। पोषक आहार के रूप में प्रति मरीज को एक माह में डेढ़ किलो मसूर दाल, डेढ़ किलो अरहर दाल, डेढ़ किलो चना दाल, आधा किलो चिनिया बदाम, एक किलो गुड़ और आधा किलो सोयाबीन दिया जा रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि टीबी मरीजों के छह माह के लगातार इलाज और दवा वे बिल्कुल स्वस्थ हो सकते हैं। इस दौरान मरीजों को पोषक आहार लेना काफी जरूरी होता है।

     

    टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही खाद्य सामग्रियों में सारे जरूरी पोषक तत्व है, जो एक मरीज को स्वस्थ रखने के लिए काफी है। पोषक आहार वितरण कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन के डॉ. भरत, डीटीओ डॉ. मृत्युंजय धावड़िया, डब्ल्यूएचओ की अनुपमा, एमओआईसी डॉ. रजनी माहकुर, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुकांत धर, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर विभिन्न थाना कांड में आर्म्स एक्ट के तहत नवंबर माह में अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की गई है
    Next Article लायंस क्लब भारत के फस्र्ट चार्टर्ड एनिवर्सरी पर लायंस क्लब भारत के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बांटा गया कंबल

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.