Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तमिलनाडु में अब महिलाएं भी बनेंगी मंदिरों में पुजारी, कर सकेंगी आगम शास्त्र कोर्स की ट्रेनिंग
    Breaking News Headlines धर्म

    तमिलनाडु में अब महिलाएं भी बनेंगी मंदिरों में पुजारी, कर सकेंगी आगम शास्त्र कोर्स की ट्रेनिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेन्नई. तमिलनाडु सरकार ने घोषणा की है कि महिलाओं को आवश्यक प्रशिक्षण अर्थात आगम शास्त्र का कोर्स करने के बाद राज्य के मंदिरों में पुजारी के रूप नियुक्त किया जा सकता है. इसके पहले राज्य सरकार ने हाल ही में कहा था कि वह महिलाओं को राज्य के मंदिरों में पुरोहित के रूप में नियुक्ति पर विचार करेगा.राज्य के धार्मिक और धर्मार्थ सहायता विभाग के मंत्री शेखर बाबू ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जो महिलाएं मंदिरों में पुजारी बनना चाहती हैं वे इसके लिए आवेदन कर सकती हैं. इससे पहले उन्हें पुरोहित बनने के लिए आवश्यक कोर्स करना होगा, जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग दी जायेगी.
    इसके आगे उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मंजूरी मिलने के बाद, उन्हें ट्रेनिंग कोर्स के लिए ऑफर किया जायेगा. कोर्स सुचारू रूप से समपन्न होने के बाद उनकी नियुक्ति पुजारी के रूप में की जाएगी. वहीं तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष ने इसका स्वागत करते हुए कहा है कि पुराने समय से ही सभी जातियों के लोग, पुरुष और महिलाएं तमिलनाडु के मंदिरों में पुजारी रहे हैं. पुराने समय में महिलाओं को आगम शास्त्रों का ज्ञान हुआ करता था. मेलमरुवथुर आदिपरशक्ति मंदिर में महिलाएं पहले से ही पूजा कर रही हैं.

    आगम शास्त्र क्या है?

    आगम शास्त्र हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है. इसमें मंदिर की जमीन से लेकर उसके नींव और उसके शिखर तक के नियम दिए गए हैं. आगम शास्त्र के अनुसार, बहुत पुराने समय में जो बड़े मंदिर बनाए गए थे उन्हें छोड़कर, पिछले 100 सालों में स्थापित छोटे मंदिर आगम मंदिर नहीं हैं. वे इन मंदिरों से मार्गदर्शन ले सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार 1257 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी, 25 जून से होगा इंटरव्यू
    Next Article CM ममता बनर्जी को लिखे पत्र को सार्वजनिक करने पर राज्यपाल पर भड़की बंगाल सरकार, कहा- खत में लिखी बातें सच नहीं

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.