Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वाति मालीवाल ने ‘इंडिया’ के नेताओं को पत्र लिखा, मारपीट मामले पर बातचीत के लिए समय मांगा
    Breaking News Headlines राजनीति

    स्वाति मालीवाल ने ‘इंडिया’ के नेताओं को पत्र लिखा, मारपीट मामले पर बातचीत के लिए समय मांगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्वाति मालीवाल ने ‘इंडिया’ के नेताओं को पत्र लिखा, मारपीट मामले पर बातचीत के लिए समय मांगा

    नयी दिल्ली:  राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार द्वारा उनके साथ की गई कथित मारपीट के मामले पर बातचीत के लिए मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के घटक दलों के नेताओं से समय मांगा।

     

     

    विपक्षी गठबंधन के, राहुल गांधी और शरद पवार जैसे नेताओं को लिखे पत्र में आम आदमी पार्टी की सदस्य ने शिकायत की कि दुर्व्यवहार के खिलाफ बोलने पर उन्हें ‘‘शर्मिंदा किया गया और उनका चरित्र हनन’’ हुआ।

    उन्होंने लिखा, ‘‘समर्थन के बजाय मेरे ही चरित्र पर लगातार सवाल उठाए गये और मेरी अपनी ही पार्टी के नेताओं और स्वयंसेवकों ने प्रताड़ित किया।’’

     

     

    मालीवाल ने पत्र में कहा, ‘‘पिछले एक महीने में मुझे यह तो अहसास हो गया कि न्याय के लिए संघर्ष करने वाली एक पीड़िता को किस तरह की पीड़ा और अकेलेपन का सामना पड़ता है… मैं इस मुद्दे पर बातचीत के लिए आपका समय चाहती हूं।’’

    मालीवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राकांपा (शप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार को संबोधित पत्र सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया।

     

     

    उन्होंने पत्र में यह भी कहा, ‘‘पिछले 18 वर्षों से मैंने जमीनी स्तर पर काम किया है और नौ वर्षों में महिला आयोग में 1.7 लाख मामलों में सुनवाई की। बिना किसी से डरे और किसी के आगे झुके, मैंने महिला आयोग को एक बहुत ऊंचे मुकाम पर खड़ा किया है, लेकिन बेहद दुख की बात है कि पहले मुझे मुख्यमंत्री के घर पर बुरी तरह पीटा गया, फिर मेरा चरित्र हनन किया गया।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘आज इस विषय पर मैंने ‘इंडिया’ घटक के सभी बड़े नेताओं को पत्र लिखा है। मैंने सबसे मिलने का समय मांगा है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीट विवाद : आम आदमी पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया, न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की
    Next Article वृक्षारोपण कर मनाया गया आर्ट ऑफ गिविंग का स्थापना दिवस

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.