Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुशील कुमार पर दिल्ली पुलिस ने घोषित किया 1 लाख रुपए का इनाम
    Breaking News Headlines अपराध

    सुशील कुमार पर दिल्ली पुलिस ने घोषित किया 1 लाख रुपए का इनाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में 2 बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की सूचना देने पर 1 लाख रुपए का इनाम देने की सोमवार को घोषणा की। इस विवाद में एक पहलवान की मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा कि मामले में फरार चल रहे कुमार के साथी अजय कुमार की गिरफ्तारी पर भी 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पिछले सप्ताह दिल्ली की एक अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में सुशील कुमार और 6 अन्य लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इससे कुछ दिन पहले इसी मामले में सुशील कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों के बयान पहले ही दर्ज कर लिए हैं। यह झगड़ा दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक फ्लैट खाली करने को लेकर हुआ था। इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि सुशील कुमार का नाम भी प्राथमिकी में दर्ज है और वे फरार हैं, उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुशील को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में छापे भी मारे गए थे। पीड़ितों का आरोप है कि झगड़े के समय सुशील वहां मौजूद थे। पिछले मंगलवार की रात को उत्तर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुए विवाद में 23 साल के सागर और उसके दो दोस्तों की कथित तौर पर कुछ अन्य पहलवानों ने बुरी तरह पिटाई की थी, जिसमें उसकी (सागर की) मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक इस विवाद में सुशील कुमार, अजय, प्रिंस दलाल, सोनू, सागर, अमित और अन्य लोग शामिल थे। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस हरियाणा के झज्जर के रहने वाले प्रिंस दलाल (24) को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारदा स्टिंग केस : कलकत्ता HC ने TMC के मंत्रियों की जमानत पर लगाई रोक
    Next Article गुजरात पहुंचा चक्रवात ‘ताउते’, 2 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, महाराष्ट्र में 6 लोगों की मौत

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.