Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पारंपरिक गीत गाती हुई सिर पर भार लेकर सिदगोड़ा सूर्यधाम के राम मंदिर पहुंची मिथिला समाज की महिलाएं , प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण के लिए भेंट किये कई उपहार, पारंपरिक मिथिला गीतों से राममय हुआ सूर्यधाम
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    पारंपरिक गीत गाती हुई सिर पर भार लेकर सिदगोड़ा सूर्यधाम के राम मंदिर पहुंची मिथिला समाज की महिलाएं , प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण के लिए भेंट किये कई उपहार, पारंपरिक मिथिला गीतों से राममय हुआ सूर्यधाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पारंपरिक गीत गाती हुई सिर पर भार लेकर सिदगोड़ा सूर्यधाम के राम मंदिर पहुंची मिथिला समाज की महिलाएं , प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण के लिए भेंट किये कई उपहार, पारंपरिक मिथिला गीतों से राममय हुआ सूर्यधाम

     

     

    ◆ श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के समय रविवार को राम मंदिर में ग्यारह पंडित करेंगे विशेष शंखनाद।

     

     

    जमशेदपुर। 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर पूरे भारतवर्ष समेत जमशेदपुर का माहौल राममय हो चुका है। एक ओर जहां अयोध्याधाम में दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। तो वहीं, लौहनगरी जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम के राम मंदिर में रविवार को बड़ी संख्या में मिथिला समाज की महिलाएं मिथिला की धीया माता सीता एवं प्रभु श्रीराम के लिए उपहार लेकर पहुंची। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों के मिथिला समाज की महिलाएं सिर पर भार एवं

     

     

     

    मिठाई रखकर पारंपरिक गाते हुए मंदिर तक पहुंची। जहां सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारी समेत मंदिर समिति के सदस्यों ने मिथिला समाज की महिलाओं का पूरे रीति रिवाज से स्वागत किया। इस दौरान उपहार में अंग वस्त्र, फल, मिठाई, घरों में प्रयुक्त होने वाले बर्तन, कुर्ता, पीली धोती, श्रृंगार के सामान, लाल चुनरी, साड़ी, गमछा, खड़ाऊं एवं प्रभु राम, माता सीता एवं लक्षमण के पूरे कपड़े भेंट किये गए। इस दौरान मिथिला समाज की महिलाओं ने मिथिला के पारंपरिक चुमावन एवं गाली गीत गाये और इसका आनंद लिया। इसके पश्चात मंदिर में श्री राम दरबार की विधिवत आरती की गई। वहीं, श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

     

     

     

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी बताया कि प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सूर्य मंदिर प्रांगण में रामभक्तों का उत्साह चरम पर है। भगवान राम की ससुराल मिथिला मानी जाती है। शुभ काम में ससुराल से मिठाई और अंगवस्त्र लेकर आने की परंपरा सदियों से रही है। ऐसे में जब राम जी का गृह प्रवेश हो रहा हो तब जमशेदपुर के मिथिलावासी भी उत्साह और उमंग से भरे हैं। उन्होंने बताया कि सूर्य मंदिर परिसर के राम मंदिर में सोमवार को दिन भर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जायेंगे। सुबह में विशेष पूजन, रामरक्षा स्तोत्र का पाठ एवं दोपहर में हवन, आरती, शंखनाद, प्रसाद वितरण होगा। संध्या 3 बजे से संगीतमय रामचरितमानस सुंदरकांड का पाठ, महाआरती, दीपोत्सव, भव्य आतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बताया कि मंदिर परिसर में आकर्षक विधुत सज्जा एवं पुष्पसज्जा की गई है।

     

     

     

    वहीं, मिथिला समाज की महिला ममता झा ने बताया कि मिथिला की परम्परा है कि बेटी के ससुराल में कोई नया निर्माण होता है तो मायके से भार जाता है, रामलला अपने दिव्य भवन में विराजमान हो रहे हैं। इस सुअवसर पर उनके ससुराल ने इस परम्परा का निर्वहन किया है।

     

     

     

    इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, मंत्री शशिकांत सिंह, रूबी झा, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा एवं प्रमोद मिश्रा ने मिथिला से आये उपहार भेंट का स्वागत कर सहर्ष स्वीकार किया। इस आयोजन में ममता झा, रेणु झा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

    पारंपरिक गीत गाती हुई सिर पर भार लेकर सिदगोड़ा सूर्यधाम के राम मंदिर पहुंची मिथिला समाज की महिलाएं पारंपरिक मिथिला गीतों से राममय हुआ सूर्यधाम प्रभु श्रीराम माता सीता एवं लक्ष्मण के लिए भेंट किये कई उपहार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव को सभी सरकारी कार्यालयों को 2:30 बजे तक बंद रखने का एवं सरकारी स्कूलों को पूरे दिन बंद रखने का निर्देश दिया
    Next Article डिमना टापू में साहू समाज का मिलन समारोह आयोजित

    Related Posts

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    July 19, 2026

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.