Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट कर्नाटक चुनाव के दौरान मुस्लिम कोटा पर नेताओं की बयानबाजी से खफा, जताई नाराजगी
    Headlines राष्ट्रीय

    सुप्रीम कोर्ट कर्नाटक चुनाव के दौरान मुस्लिम कोटा पर नेताओं की बयानबाजी से खफा, जताई नाराजगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सुप्रीम कोर्ट कर्नाटक चुनाव के दौरान मुस्लिम कोटा पर नेताओं की बयानबाजी से खफा, जताई नाराजगी
    नई दिल्ली :  कर्नाटक मुस्लिम ओबीसी आरक्षण मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि जब मामला न्यायालय के समक्ष लंबित है, तब कर्नाटक चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मुद्दे पर सार्वजनिक टिप्पणियां की गईं.

     

     

    वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे द्वारा कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणियों पर पीठ का ध्यान आकर्षित करने के बाद जस्टिस केएम जोसेफ, जस्टिस बीवी नागरांथा और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने मौखिक रूप से यह नाराजगी व्यक्त की. दवे उन याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए जिन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में मुसलमानों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने के कर्नाटक सरकार के हालिया फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

     

     

     

    मुस्लिम आरक्षण- क्या कहा था अमित शाह ने

    कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा गर्माया रहा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कर्नाटक में मुसलमानों के लिए कोटा बहाल करने और कोटा में छह प्रतिशत की वृद्धि की बात करने के अपने वादे पर कांग्रेस की खिंचाई की और कहा कि पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह कम करेगी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लिंगायत या वोक्कालिगा के लाभ.

    उन्होंने कहा कि सिद्दारमैया को स्पष्ट करना चाहिए कि अगर कांग्रेस मुसलमानों के लिए आरक्षण चार प्रतिशत से बढ़ाकर छह प्रतिशत कर देती है, तो वह किसके आरक्षण में कटौती करेगी. एक विशेष साक्षात्कार में शाह ने ये बातें कही.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल का बड़ा बयान, गिनती के ही मुसलमान हैं सहिष्णु, मकसद होता है उपराष्ट्रपति-राज्यपाल बनना
    Next Article पीएम मोदी पहुंचे राजस्‍थान दौरे पर, तीन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    Related Posts

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    October 10, 2026

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    October 10, 2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Reseña de Novibet: bonos, juegos y pagos en 2026

    Spinsbara Bonusmechanik Und Promotions – Spielerfokus

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    Reseña de JackpotCity: bonos, juegos y pagos

    चांडिल थाना के सामने हादसा, टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

    आज सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

    हिंडाल्को और आईडीटीआर के बीच कौशल विकास पर करार

    एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली तीन रेलवे हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.