Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “बतकही” कार्यक्रम का सफल आयोजन: मगही भाषा के विकास की दिशा में एक अनोखी पहल-‘मगही रत्न’ श्री राम रतन प्रसाद सिंह ‘रत्नाकर’
    मेहमान का पन्ना

    “बतकही” कार्यक्रम का सफल आयोजन: मगही भाषा के विकास की दिशा में एक अनोखी पहल-‘मगही रत्न’ श्री राम रतन प्रसाद सिंह ‘रत्नाकर’

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    “बतकही” कार्यक्रम का सफल आयोजन: मगही भाषा के विकास की दिशा में एक अनोखी पहल-‘मगही रत्न’ श्री राम रतन प्रसाद सिंह ‘रत्नाकर’
    नई दिल्ली, 15 सितंबर 2024
    विश्व मगही परिषद् और मगध न्यूज़ चैनल “मगध के आवाज, भारत के आवाज” के संयुक्त तत्वावधान में मगही भाषा के विकास हेतु आयोजित “बतकही” कार्यक्रम का आज सफल आयोजन हुआ। इस विशेष कार्यक्रम का प्रसारण मगध न्यूज़ चैनल पर दोपहर 2 बजे किया गया, जिसमें मगही भाषा और उसकी सांस्कृतिक धरोहर के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

     

    इस अवसर पर नवादा (बिहार) जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और ‘मगही रत्न’ श्री राम रतन प्रसाद सिंह ‘रत्नाकर’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिनकी गरिमामयी उपस्थति में “बतकही” एक नये कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ । उन्होंने मगही भाषा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा, “मगध का इतिहास समृद्ध और गौरवशाली है। यदि हम भारत के इतिहास से मगध को हटा दें, तो शेष इतिहास अधूरा रह जाएगा। मगध साम्राज्य ने बिना किसी युद्ध के अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की।” उन्होंने जरासंध और भगवान श्रीकृष्ण के बीच हुई ऐतिहासिक घटनाओं को भी रेखांकित किया और मगध की सांस्कृतिक समृद्धि की सराहना की।

     

    कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालमणि विक्रांत भी उपस्थित थे। उन्होंने मगही भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए संगठनों के एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अगर सभी संगठन एक साथ कार्य करें, तो मगही भाषा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया जा सकता है।कविवर लालमणि विक्रांत ने अपनी ‘मगही भाषा’ शीर्षक मगही कविता का पाठ भी किया। कविता की पंक्ति है–“मगही ज्ञानभूमि के भाषा । जेकर धजा उड़ल अकासा । हइ पताल में पसरल एकर सोर हो भैया।”

     

    कार्यक्रम का संचालन और तकनीकी सहयोग प्रोफेसर डॉ. नागेंद्र नारायण, अंतरराष्ट्रीय महासचिव, विश्व मगही परिषद् द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि”बतकही” एक नया कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मगही भाषा को प्रोत्साहित करना नहीं है, बल्कि इसकी सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करना है।उन्होंने मगही भाषा के विकास केलिए अनोखी पहल ,विश्व मगही परिषद् नई दिल्ली अउर मगध न्यूज़ चैनल के नयका कार्यक्रम “बतकही” को ऐतिहासिक बताया । उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि मगही भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

     

    इस कार्यक्रम ने मगही भाषा प्रेमियों के बीच एक नई ऊर्जा का संचार किया और इसकी सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि मगही भाषा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाको बोदरा के जन्मोत्सव पर गदड़ा में रक्तदान 22 को
    Next Article माता भगवती शर्माजी का महाप्रयाण दिवस मनाया गया

    Related Posts

    लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: पत्रकारों के मौन संकट की कहानी

    June 2, 2026

    स्वस्थ जीवन का आधार: विश्व साइकिल दिवस की सार्थकता

    June 2, 2026

    लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर: भारतीय चेतना की अमरज्योति

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.