Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पढ़ाई ना हो अवरुद्ध, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा को सौंपा स्मार्टफोन
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति शिक्षा

    पढ़ाई ना हो अवरुद्ध, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा को सौंपा स्मार्टफोन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पढ़ाई ना हो अवरुद्ध, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा को सौंपा स्मार्टफोन

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार कोरोनाकाल से ही लगातार जनसेवा में प्रतिबद्धता से जुटे हैं। इसके अलावे कोविड से प्रभावित परिवारों के बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके निमित्त भी लगातार प्रयास जारी है। रविवार शाम को भाजपा नेता दिनेश कुमार ने लक्ष्मीनगर निवासी एक छात्रा को स्मार्टफोन सौंपकर उनकी बाधित पढ़ाई को पुनः प्रारंभ करने में अत्यावश्यक सहयोग सुनिश्चित किया। छात्रा नीति कुमारी एबीएम कॉलेज की छात्रा है। परिवार की वित्तीय स्थिति अत्यंत कमज़ोर होने के कारण छात्रा स्मार्टफोन से वंचित थी। भाजपा गोविंदपुर मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने पिछले दिनों इस आशय में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार का ध्यानाकर्षित करते हुए सहयोग का निवेदन किया था। रविवार शाम भाजपा नेता दिनेश कुमार सहित अन्य स्थानीय भाजपा नेताओं ने लक्ष्मीनगर स्थित छात्रा के घर पहुँचकर स्मार्टफोन सुपुर्द किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिये। मौके पर ही भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह ने छात्रा को मोबाइल हेतु सिम ख़रीदने और डेटा रिचार्ज करने के लिए पैसे भी दिये। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने छात्रों की निर्बाध शिक्षा सुलभ कराने निमित्त अपने संकल्प को दुहराया और समाज के सामर्थ्यवान लोगों से अनुरोध किया कि कोविड महामारी से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आयें। मौके पर छात्रा के पिता अशोक ठाकुर के अलावे भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक झा, कमलेश सिंह, जीतेन्द्र कुमार सिंह, अर्जुन कुमार, रिशु कुमार वरिष्ठ नागरिक मुंद्रिका सिंह,मनोज श्रीवास्तब, राजीव सिंह सहित अन्य मौजूद रहें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटॉफी, टी-शर्ट घोटाला की उच्चस्तरीय जांच हो-डॉ अजय कुमार
    Next Article पूर्व सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के संग सुनी मन की बात, कहा- मन की बात से देश और समाज लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.