Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनएसयू आई द्वारा चौथम प्रखंड के करुआमोड़ चौक पर नीट परीक्षा में हुए धांधली के खिलाफ छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री का पुतला किया दहन ।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    एनएसयू आई द्वारा चौथम प्रखंड के करुआमोड़ चौक पर नीट परीक्षा में हुए धांधली के खिलाफ छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री का पुतला किया दहन ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    खगड़िया:खगड़िया जिला एनएसयू आई द्वारा चौथम प्रखंड के करुआमोड़ चौक पर नीट परीक्षा में हुए धांधली के खिलाफ जिलाध्यक्ष नितिन पटेल के नेतृत्व में छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। इस दौरान नितिन पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के लीकतंत्र एवं भ्रष्टाचार ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात किया है। नीट पेपर लीक में संगठित भ्रष्टाचार के सबूत मिल चुके हैं, बेईमानी के बावजूद शिक्षा मंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह किया। नीट की परीक्षा निरस्त कर सी बी आई जांच होनी चाहिए एवं शिक्षा मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला क्योंकि उन्हें अपने पूंजीपति मित्रों की चिंता है, युवाओं की नहीं। बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता नीट में भ्रष्टाचार मान चुके हैं लेकिन अब तक परीक्षा रद्द नहीं हुई। लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर है, नीट परीक्षा को रद्द करके जांच होनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी की खुद डिग्री सवालों के घेरे में है लेकिन आश्चर्य की बात है वो करोड़ों रुपए के इवेंट करके बच्चों को परीक्षा के गुर बता रहे हैं। आज देश का बच्चा-बच्चा बोल रहा है कि नीट में घोटाला हुआ है लेकिन इतनी बातें करने वाले प्रधानमंत्री जी चुप हैं। इस दौरान एनएसयू जिला उपाध्यक्ष सन्नी चौरसिया, युवा कांग्रेस जिला महासचिव विराट कुमार, छोटू यादव, जितेंद्र कुमार, रुपेश कुमार, पीयूष राज, बबलू शाह, बीविश पासवान, अभिराज कुमार, सुभाष कुमार, अमित राज, गुड्डू कुमार, अंगद चौधरी, अमित पटेल, अंकित सिंह, अंकित पटेल, रितिक सिंह, चांद आलम, नीरज यादव, नीतीश कुमार, मो. सुफियान आलम, मो. अमजद आलम इत्यादि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बेगूसराय के 10 प्लस टू हाई स्कूल सर्व एवं समस्या संग्रह अभियान की गई शुरुआत
    Next Article पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू क्षेत्र भ्रमण के दौरान पहुँचे वीरपुर

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.