Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंडनबर्ग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
    Breaking News Headlines राजनीति

    हिंडनबर्ग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हिंडनबर्ग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

     

    नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा कि ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ ने कांग्रेस के साथ मिलकर देश को बदनाम किया है और अमेरिकी शोध एवं निवेश कंपनी के खिलाफ ‘सख्त से सख्त कार्रवाई’ की जाएगी।

     

     

    हिंडनबर्ग ने शनिवार देर रात जारी अपनी नयी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी बुच और उनके पति धबल बुच ने बरमूडा तथा मॉरीशस में अस्पष्ट विदेशी कोषों में अघोषित निवेश किया था। उसने कहा कि ये वही कोष हैं जिनका विनोद अदाणी ने कथित तौर पर पैसों की हेराफेरी करने तथा समूह की कंपनियों के शेयरों की कीमतें बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया था। विनोद अदाणी, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के बड़े भाई हैं।

    सेबी प्रमुख बुच और उनके पति ने एक संयुक्त बयान जारी कर हिंडनबर्ग के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है।

     

     

    अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च के इन आरोपों को दुर्भावनापूर्ण और चुनिंदा सार्वजनिक सूचनाओं से छेड़छाड़ करने वाला बताते हुए रविवार को कहा कि उसका सेबी की चेयरपर्सन या उनके पति के साथ कोई वाणिज्यिक संबंध नहीं है।

    केंद्रीय कपड़ा मंत्री सिंह ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बात करते हुए कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और जयराम रमेश पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा, ‘‘राहुल (गांधी) और जयराम रमेश… यह देश को बदनाम करने वाला गिरोह है। हिंडनबर्ग हमें बदनाम करता है। हम राष्ट्र का यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये लोग देश के दुश्मन हैं। अब हिंडनबर्ग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

    गांधी को ‘‘बड़े बाप का बेटा’’ करार देते हुए सिंह ने कहा, ‘‘राहुल को देश और देश की दिशा के बारे में कुछ भी पता नहीं है।’’

    उन्होंने कहा कि देशवासियों को ऐसे लोगों से ‘‘सावधान’’ रहना चाहिए जो भ्रम और भय पैदा करने की कोशिश करते हैं।

     

     

     

    हिंडनबर्ग मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की कांग्रेस की मांग के बारे में पूछे जाने पर, सिंह ने कहा, ‘‘हिंडनबर्ग के पीछे कांग्रेस है। हिंडनबर्ग भारत को बर्बाद करने के लिए एक ‘टूल किट’ है और राहुल गांधी जैसे लोग इसमें शामिल हैं।’’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को माधवी बुच के खिलाफ आरोपों की जेपीसी से जांच कराने की मांग की थी।

    सिंह ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तब भी देश को बदनाम करते हैं। जब वह (राहुल) घर पर होते हैं तो देशवासियों में भ्रम और डर पैदा करते हैं… देशवासियों को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। भ्रम पैदा करना राष्ट्र-विरोधियों का काम हो सकता है। यह उचित नहीं है, कोई भी देशभक्त ऐसा काम नहीं कर सकता।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफर्जीवाड़ा के मास्टर हैं सीजीपीसी के पांच ओहदेदार
    Next Article भाजपा युवा नेता अंकित आनंद ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर व्यंगात्मक ट्वीट, झारखंड के बेरोजगार युवकों के दर्द और चुनावी जुमलों के सच से कराया सामना

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.