Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फर्जीवाड़ा के मास्टर हैं सीजीपीसी के पांच ओहदेदार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    फर्जीवाड़ा के मास्टर हैं सीजीपीसी के पांच ओहदेदार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    फर्जीवाड़ा के मास्टर हैं सीजीपीसी के पांच ओहदेदार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (2022- 2025) के प्रधान कुलविंदर सिंह ने कहा कि सीजीपीसी के पांच ओहदेद्दार फर्जीवाड़ा के मास्टर हैं। ये ब्लफर हैं और झूठ की कहानी गगढ़ने में पीएचडी कर रखी है।
    उनकी झूठी कहानी है कि कुलविंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया था, इस्तीफा पत्र नहीं दिखाएंगे। 14 दिसंबर को कहा कि अवतार सिंह सोखी गलत है मान्यता नहीं देंगे, उसने कोई नामांकन पर पत्र दाखिल नहीं किया फिर भी उम्मीदवार मान लिया। इतना ही नहीं चुनाव की प्रक्रिया का ड्रामा किया,

     

     

    प्रक्रिया पूरा किए बिना उसे प्रधान बना दिया। जबकि उसने लिखित रूप से दिया कि वह बाबा वद्भाग सिंह के डेरे जाता है परंतु प्रण करता है आगे से नहीं जाएगा, उस पर कार्रवाई नहीं होती बल्कि पुरस्कार दिया जाता है। सेंट्रल कमेटी का नुमाइंदा कुलदीप सिंह है, वह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट है उसे बारीडीह मैं पांच मेंबरी सदस्य बना कर भेजा गया। 14 जून को उसे गलत बताया गया और 22 जून को उसे उम्मीदवार खुद ही मान लिया।

     

     

    यह सेंट्रल कमेटी अजीब है, फिर इन्हें डेरा वडभाग सिंह को मानने वाले अवतार सिंह में पंथिक दोष नजर नहीं आया लेकिन कुलदीप सिंह में दोष दिख गया। मैं शुरू से यह दावा करता रहा हूं कि अवतार सिंह को प्रधान बनाने की पटकथा सेंट्रल कमेटी के दफ्तर में लिखी गई है और वह सच साबित हुई।
    सेंट्रल कमेटी लोगों को भ्रमित कर रही है कि सब कुछ संविधान के दायरे में हुआ है। सब कुछ मनमर्जी से हुआ है सत्ता की नजदीकी से हुआ है।

     

     

    नामदा बस्ती के चुनाव का श्रेय लेने वाले सेंट्रल कमेटी के झूठे ओहदेदारों ने बारीडीह में चुनाव क्यों नहीं करवाया?
    क्यों चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं की। मतदाता सूची को अंतिम रूप क्यों नहीं दिया? उम्मीदवारों के नाम लिखित रूप में क्यों नहीं मांगे गए? कार्यक्रम क्यों नहीं तय हुआ?
    यदि चुनाव होता तो इन्हें समझ में आ जाता क्योंकि चुनाव का बॉयकॉट होता। यदि प्रशासन एवं सत्ता के जोर पर सेंट्रल कमेटी चुनाव भी करवाती तो अवतार सिंह कभी जीत नहीं पाते। इसलिए चोर दरवाजे से अवतार सिंह को प्रधान घोषित कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब के नये प्रधान दलजीत सिंह जी का भाजपा नेता दिनेश कुमार ने किया अभिनंदन
    Next Article हिंडनबर्ग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.