पूर्वी सिंहभूम में पुलिस महकमे में फेरबदल, तीन पदाधिकारियों का स्थानांतरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम ने आदेश जारी कर तीन पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना दी।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि इन बदलावों का उद्देश्य विधि-व्यवस्था की मजबूती, अपराध पर अंकुश और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना है।

अमित कुमार अभिषेक उलीडीह से पुलिस लाइन ,दीपक कुमार ठाकुर उलीडीह , पवन कुमार – 2थाना प्रभारी, गोविंदपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें। साथ ही, आदेश के शत-प्रतिशत अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित शाखाओं को सूचना दी गई है।

इस बदलाव को जिले में कानून-व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग का मानना है कि इससे अपराध नियंत्रण, थानों की कार्यप्रणाली में सुधार और जनसुरक्षा को नया आयाम मिलेगा।

