Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीलंका ने दूसरी पारी में 5 विकेट खो कर बनाए 103 रन
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    श्रीलंका ने दूसरी पारी में 5 विकेट खो कर बनाए 103 रन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    श्रीलंका ने दूसरी पारी में 5 विकेट खो कर बनाए 103 रन
    डरबन। श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड में खेला जा रहा है. पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने खुद को एक मजबूत स्थिति में ला दिया है. पहले पारी में 191 रन बनाने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 366 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. श्रीलंका को 516 रनों का विशाल लक्ष्य मिला. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 103 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं और अब उन्हें जीत के लिए 413 रनों की जरूरत है. साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन किया है, और श्रीलंका पर भारी दबाव बना हुआ है.

     

     

    श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 31 ओवर में 103/5 का स्कोर बनाया. दिनेश चांदीमल (29* रन, 62 गेंद) और कप्तान धनंजय डी सिल्वा (0* रन) नाबाद हैं. श्रीलंका की शुरुआत लड़खड़ाई, जहां पाथुम निसंका (23 रन) और एंजेलो मैथ्यूज (25 रन) ने संघर्ष दिखाया, लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके. साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यान्सन (11-3-22-2) और कगिसो रबाडा (11-2-34-2) ने शानदार गेंदबाजी की. जेराल्ड कोएत्जी को 1 विकेट मिला. श्रीलंका को अब भी जीत के लिए 413 रन की जरूरत है, जबकि साउथ अफ्रीका को पांच विकेट की दरकार है.

     

     

    साउथ अफ्रीका की टीम पहले टेस्ट की पहली पारी में 49.4 ओवरों में 191 रनों पर सिमट गई. कप्तान टेम्बा बावुमा ने 117 गेंदों में 70 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था. कगिसो रबाडा (15), केशव महाराज (24), और मार्को यान्सन (13) ने निचले क्रम में उपयोगी योगदान दिया. श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. असिथा फर्नांडो ने 14.4 ओवरों में 44 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि लाहिरु कुमारा ने 12 ओवरों में 70 रन देकर 3 विकेट लिए. विश्वा फर्नांडो (2/35) और प्रभात जयसूर्या (2/24) ने भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल की.

     

     

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में श्रीलंका की टीम केवल 42 रनों पर ढेर हो गई। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया. मार्को यान्सन ने कहर बरपाते हुए 6.5 ओवरों में 13 रन देकर 7 विकेट झटके. उनका साथ दिया गेराल्ड कोएट्जी ने, जिन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. कगिसो रबाडा ने भी शुरुआती सफलता दिलाते हुए 4 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट लिया. श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई. कोई भी बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सका. कमिंदु मेंडिस ने 20 गेंदों में 13 रन बनाए, जबकि लाहिरु कुमारा 5 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे. सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. स्कोरबोर्ड पर पहला विकेट 6 रन पर गिरा और देखते ही देखते पूरी टीम 13.5 ओवर में ढेर हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहा

    Related Posts

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.